सोलन : दिव्यांग जन को समाज के साथ जोड़ने में बोशिया खेल की भूमिका महत्वपूर्णः विवेक भाटिया,

इण्डियन एसोसिएशन आॅफ मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी द्वारा सोलन के कोठों स्थित मानव मंदिर में बोशिया खेल के 07 दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का गत दिवस समापन हो गया। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक विवेक भाटिया ने की।
विवेक भाटिया ने इस अवसर पर कहा कि दिव्यांग जन को समाज के साथ जोड़ने में ऐसे खेलों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जन में असीमित प्रतिभा होती है और सही प्रशिक्षण तथा प्रोत्साहन से इस प्रतिभा को निखारा जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित सभी दिव्यांग खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे स्वयं को किसी से कम न समझें और बोशिया जैसे खेल के साथ जुड़े रहें।


Solan: The role of Boshia sports in connecting the differently-abled people with the society is important: Vivek Bhatia


उन्होंने कहा कि मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी जैसे गम्भीर रोग से पीड़ित रोगियों के पुनर्वास के आईएएमडी सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने आशा जताई कि संस्था भविष्य में आधुनिक सोच एवं परिकल्पना के साथ इस दिशा में अपना कार्य जारी रखेगी।
विवेक भाटिया ने शिविर में उपस्थित बोशिया खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह शिविर बोशिया खिलाड़ियों को राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लेने में सहायता करेगा। उन्होंने कहा कि जीवन में वास्तविक नायक सही अर्थों में बोशिया खिलाड़ी तथा मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी से पीड़ित रोगी हैं जिन्होंने हमारी सोच से परे जाकर दैनिक जीवन की कठिनाईयों पर विजय प्राप्त की है।
उन्होंने मानव मंदिर में इण्डियन एसोसिएशन आॅफ मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी द्वारा स्थापित सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने बोशिया खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।


आईएएमडी की अध्यक्ष संजना गोयल ने राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन एवं समापन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बोशिया फेडरेशन के अध्यक्ष जसप्रीत धालीवाल के प्रयासों से यहां बोशिया कोर्ट स्थापित हुआ है। उन्होंने दिल्ली के उद्योगपति राजेन्द्र चामरिया द्वारा संस्था को 05 लाख रुपए उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर इण्डियन एसोसिएशन आॅफ मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी की अध्यक्ष संजना गोयल, सचिव विपुल गोयल, संस्था की प्ररेणा एवं संरक्षक उमा बाल्दी सहित अन्य सदस्य एवं बोशिया खिलाड़ी उपस्थित थे।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

6 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago