धर्मशाला: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत वॉक्थॉन, साइक्लॉथॉन तथा मैराथॉन होगी आयोजित: प्रदीप ठाकुर.

धर्मशाला 28 सितम्बर: आज़ादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आज धर्मशाला स्मार्ट सिटी के प्रबंधक निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यतः एक से तीन अक्तूबर, 2021 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।


  उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की एक पहल है जो प्रगतिशील भारत के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए है। आजादी का अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा 12 मार्च, 2021 को शुरू हुई, जिसने हमारी स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ के लिए 75 सप्ताह की विपरीत गिनती शुरू की और 15 अगस्त, 2022 को एक वर्ष के बाद समाप्त होगी।


  ठाकुर ने बताया कि 30 सितम्बर, 2021 को महिला सशक्तिकरण एवं जूनियर साईकल प्रतियोगिता, 01 अक्तूबर, 2021 को वॉक्थॉन, 02 अक्तूबर को साइक्लॉथॉन तथा 03 अक्तूबर को मैराथॉन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।


  उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रतियोगिताओं का पंजीकरण आरम्ीा हो चुका है। इच्छुक प्रतियोगी अपना पंजीकरण करवाने दूरभाष नम्बर 01892-226075, 9418752905 तथा ीजजचरूध्ध्कींतंउेींसंेउंतजबपजलण्पद पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Recent Posts

Kangra News : कांगड़ा में राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन

कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…

1 day ago

Shimla News: केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्णराजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…

2 days ago

Una News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…

2 days ago

Una News:नगनोली में 38वें मेजर छज्जू राम लॉ मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत नगनोली में आयोजित 38वें मेजर छज्जू…

2 days ago

Mandi News: स्पेशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता में  पूरे प्रदेश के दिव्यांग प्रतिभागी ले सकेंगे भागसेरी मंच की सांस्कृतिक संध्याओं में दिव्यांगजनों को अलग से मंच देने की विशेष पहल

बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना 'एचपी शिवा' के…

4 days ago