हमीरपुर: होमगाड्र्स के प्रशिक्षित दल ने पुंग खड्ड में दिया रेस्क्यू कार्यों का प्रशिक्षण.

हमीरपुर 29 सितंबर आम लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरुक करने तथा उन्हें बचाव कार्यों का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा होमगाड्र्स के सहयोग से आरंभ किए गए विशेष अभियान के तहत बुधवार को सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत दाड़ला की पुंग खड्ड में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


 हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान होमगाड्र्स के प्रशिक्षित दल ने स्थानीय लोगों को आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों का प्रशिक्षण प्रदान किया तथा उनसे रेस्क्यू का अभ्यास भी करवाया। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष देबश्वेता बनिक ने स्वयं मौके पर पहुंच कर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सुजानपुर की एसडीएम शिल्पी बेक्टा, होमगाड्र्स के कमांडेंट सुशील कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Tatkal Samachar: Trained team of Home Guards gave training for rescue operations in Pung Khad.


  सुबह करीब 8:30 बजे से आरंभ हुए इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों को रिवर क्रॉसिंग, बर्मा ब्रिज क्रॉसिंग, रैपलिंग और रेस्क्यू से संबंधित अन्य गतिविधियों का अभ्यास करवाया गया। इस दौरान होमगाड्र्स के कमांडेंट सुशील कुमार और अन्य प्रशिक्षित महिला एवं पुरुष होमगाड्र्स ने लोगों को आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों की बारीकियों से अवगत करवाया।


  उपायुक्त ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों विशेषकर युवाओं को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरुक एवं प्रशिक्षित करना है, ताकि किसी भी तरह की आपदा के दौरान बचाव कार्यों को सुनियोजित एवं प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जा सकेे  तथा आपदा से होने वाले नुक्सान को काफी हद तक कम किया जा सके।


 उपायुक्त ने कहा कि आपदा के दौरान रेस्क्यू कार्य करते हुए स्वयं की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण होती है। स्वयं की रक्षा का ध्यान रखते हुए ही हम दूसरों को बचा सकते हैं। इसी के मद्देनजर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान होमगाड्र्स के प्रशिक्षित दल द्वारा लोगों को सुरक्षा उपकरणों और इनके उपयोग के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है।


  उपायुक्त ने बताया कि भविष्य में जिले की अन्य पंचायतों में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिलावासियों विशेषकर पंचायत जनप्रतिनिधियों और युवाओं से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि इससे जिला में पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन के लिए एक प्रभावी तंत्र विकसित होगा तथा किसी भी तरह की आपदा के दौरान बचाव कार्यों को सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया जा सकेगा।

Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

14 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago