हमीरपुर : उपायुक्त ने किया डीसीसीसी का औचक निरीक्षण

उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने आज प्रातः राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर स्थित डीसीसीसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने समर्पित कोविड देखभाल केंद्र में प्रातःकालीन भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य प्रदत्त सेवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद सहित वहां तैनात स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

देबश्वेता बनिक ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी कोविड देखभाल केंद्रों में कोविड संक्रमितों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। इन केंद्रों में कोविड रोगियों को प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में प्रतिपुष्टि हेतु एक तंत्र विकसित किया गया है। सेवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए समिति गठित की गई है। वहीं, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी नियमित रूप से प्रतिदिन संक्रमित व्यक्तियों से दूरभाष पर सम्पर्क कर ब्यौरा एकत्र किया जा रहा है। इस जानकारी के आधार पर संबंधित विभागों के माध्यम से सुविधाओं को और बेहतर करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी जितेंद्र सांजटा, उपमंडलाधिकारी (ना.) डॉ. चिरंजी लाल एवं डीसीसीसी के विभिन्न अधिकारी भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago