हिमाचल चुनाव आयोग को पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से करवाने के लिए चुनाव ड्यूटी के लिए 56 हजार कर्मचारियों की जरूरत है। कोविड-19 को देखते हुए चुनाव आयोग पहली बार मतदान केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मचारियों की भी तैनाती करेगा। आयोग को पंचायत चुनाव करवाने के लिए इस बार एक मतदान केंद्र में आठ कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगानी पड़ेगी।
प्रत्येक मतदान केंद्र में सुरक्षा के लिए एक पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड तैनात रहेगा। बताते हैं कि पिछले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में करीब 32 हजार कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई थी, जबकि पिछली बार 3226 पंचायतों के चुनाव कराए गए थे। इस बार प्रदेश में 405 नई पंचायतों का गठन किया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए भी मतदान केंद्रों में चुनाव ड्यूटी के लिए अधिक संख्या में कर्मचारियों की तैनाती की जानी है। राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में करीब 56 हजार कर्मचारियों की जरूरत रहेगी। इस बार कोरोना को देखते हुए कम से कम एक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की तैनाती भी की जानी है।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…