Categories: Blog

दूसरे विश्व युद्ध के सबसे बड़े बम में डिफ्यूज करते समय धमाका,जान माल का नुकसान नहीं

 पोलैंड में दूसरे विश्व युद्ध के समय गिराया गया सबसे बड़ा बम डिफ्यूज करते समय फट गया है. अच्छी बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. इस बम को ‘Earthquake’ के नाम से भी जाना जाता है. पोलैंड की नौसेना के गोताखोर मंगलवार को पानी के अंदर बम डिफ्यूज करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इससे पहले कि वह अपने मिशन में कामयाब हो पाते बम फट गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. 

ब्रिटिश एयर फोर्स ने गिराया था
ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) द्वारा इस्तेमाल किया गया टॉलबॉय बम स्वाइनजॉस्की (Swinoujscie) शहर के बाहर पाइस्ट नहर (Piast Canal) के करीब मिला था. बम डिफ्यूज करने से पहले एहतियात के तौर पर पूरा इलाका खाली करा लिया गया था. 750 से अधिक लोगों को यहां से किसी दूसरे स्थान पर ले जाया गया था. मालूम हो कि Swinoujscie एक जमाने में जर्मनी का हिस्सा हुआ करता था.

दूर तक महसूस किये झटके
धमाका इतना जोरदार था कि स्वाइनजॉस्की के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किये गए. बम का वजन लगभग 5,400 किलोग्राम था और इसमें 2,400 किलोग्राम विस्फोटक भरा हुआ था. पोलैंड की नौसेना ने दूसरे युद्ध के सबसे बड़े बम को निष्क्रिय करने के लिए रिमोट-नियंत्रित डिवाइस का इस्तेमाल किया. यह एक ऐसी तकनीक है जिसमें विस्फोट के बिना बम को डिफ्यूज किया जा सकता है. हालांकि, इस तकनीक ने इस बार कम नहीं किया.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago