Categories: भारत

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की का उत्पात, 2 महीने के मासूम सहित 9 की मौत

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बीते तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. आंध्र सरकार ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों को इस बाबत पत्र लिख अलर्ट रहने को कहा है. वहीं दूसरी ओर राजधानी हैदराबाद में बारिश के चलते एक दीवार गिर गई. इस हादसे में 2 माह के मासूम समेत 9 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी शव मलबे में फंसे हैं. बचाव टीम मौके पर हैं.

बताते चलें कि तेलंगाना में बारिश के चलते अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है. बारिश की वजह से कई इलाकों में जलजमाव भी देखने को मिल रहा है. भारी बारिश के कारण आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भी नुकसान की भी खबर है. दरअसल बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र मंगलवार को आंध्र के पूर्वी गोदावरी जिले के काकीनाडा में तटीय इलाकों के करीब से होकर गुजरा, जिसकी वजह से कई जिलों में भारी बारिश हुई. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि गहरे दबाव का क्षेत्र कल शाम साढ़े छह बजे से आज सुबह साढ़े सात बजे के बीच तटीय क्षेत्रों से गुजरा. पूर्वी गोदावरी जिले में भारी बारिश की वजह से बोम्मुरु गांव में घर की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई.

आंध्र के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने प्रभावित जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा और हाई अलर्ट पर रहने को कहा. उन्होंने लिखा, ‘निचले इलाकों में बारिश की वजह से भारी जलजमाव और बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं. पेड़ गिर सकते हैं और बिजली प्रभावित हो सकती है. ऐसे में छोटे पुलों पर खास निगरानी बनाए रखें. जिन जगहों पर खतरे की आशंका हो, वहां पर ट्रैफिक व पैदल मार्ग को फौरन प्रतिबंधित करें. सुनिश्चित करें कि जानमाल का नुकसान नहीं हो.’

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago