ऑकलैंड स्कूल में बास्केटबॉल खेलते हुए बेसुध होकर गिरा दक्ष, हुई मौत

हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में ऑकलैंड हाउस बॉयज स्कूल में एक दर्दनाक घटना हुई है. स्कूल कैंपस में बास्केटबॉल की प्रैक्टिस करने के लिए पहुंचे दसवीं कक्षा के छात्र दक्ष की अचानक से मौत हो गई. छात्र स्कूल की बास्केटबॉल टीम के अन्य छात्रों के साथ ही परिसर प्रैक्टिस कर रहा था. घटना सोमवार की है,

जानकारी के अनुसार, खेलते समय अचानक से छात्र दक्ष की सांस रुकने लगी. दक्ष खेल को बीच में छोड़कर वहीं ग्राउंड पर बैठ गया और आराम करने लगा और देखते ही देखते ग्राउंड पर गिर गया. इससे पहले कि उसके साथी छात्र कुछ समझ पाते, दक्ष बेसुध हो कर ज़मीन पर गिरा था. दक्ष की हालत देख कर दोस्तों ने शोर मचाया और छात्र के अभिभावकों को इसकी सूचना दी. देर न करते हुए छात्र को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. यहां अस्पताल में छात्र का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है

वहीं जिन अभिभावकों ने सुबह अपने लाडले को स्कूल में बास्केटबॉल की प्रैक्टिस के लिए भेजा था उन्हें इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा था कि उनका बेटा इस तरह से उन्हें छोड़कर इस दुनिया से रुखसत हो गया. स्कूल प्रिंसिपल के साथ ही छात्र के माता-पिता भी आईजीएमसी पहुंचे. अपने बच्चे को इस तरह देख कर माता पिता की आँखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. दक्ष का अंतिम संस्कार भी यही शिमला में किया गया, जहां उसके दोस्त भी उसकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए. उनकी आंखें भी नम थी और दिल में बस इसी बात का मलाल था कि कुछ समझ आता और कुछ समय मिलता उस से पहले ही उनका दोस्त उन्हें छोड़कर चला गया.

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago