ड्रग मामले में जबसे बॉलीवुड के नामी सितारे फंसे हैं मामले ने अलग ही रूप ले लिया है. मामला सबकी नजरों में आ गया है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं. दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारे इस मामले में फंसे हैं. एनसीबी ने इस मामले में दीपिका से पूछताछ की और सच जानने की कोशिश की. एनसीबी ने दीपिका से ये जानने की कोशिश की कि माल क्या होता है?
दीपिका ने इसका जो जवाब दिया उससे सभी चकित रह गए. दीपिका ने कहा- हां मैंने पूछा था. माल है क्या, लेकिन ये माल वो नहीं है जो आप लोग समझ रहे हैं. हम माल सिगरेट को कहते हैं. माल सिगरेट का हमारा कोड वर्ड है. एनसीबी ने दीपिका के चैट के रिफ्रेंस में दूसरा सवाल दाग दिया.
एनसीबी ने दीपिका से पूछा फिर हैश क्या है? ये भी आपके चैट का हिस्सा है. दीपिका ने इसका भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, माल हमलोग सिगरेट को कहते हैं और हैश और वीड टाइप ऑफ सिगरेट को. यानी अलग-अलग ब्रैन्ड के सिगरेट को.
एनसीबी इससे आगे बढ़ कर फिर सवाल पूछती है कि ये हैश और वीड अलग-अलग ब्रैंड के सिगरेट कैसे हो सकते हैं? दीपिका ने जवाब दिया हैश हम पतली सिगरेट को कहते हैं और वीड मोटी सिगरेट को.
दीपिका ने कहा कि हम सिगरेट पीते हैं लेकिन वो ड्रग्स नहीं है. जब एनसीबी ने दीपिका से पूछा कि इन कोडवर्ड्स का इस्तेमाल वे क्यों करती हैं. दीपिका ने दलील दी कि फिल्म इंडस्ट्री में भी आपस में बातचीत के दौरान हम बहुत सारे कोड वर्ड का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने ऐसे कई कोड वर्ड बताए. जिनमें दो खास हैं. एक पनीर और दूसरा क्विकी एंड मैरिज.
बकौल दीपिका पनीर का इस्तेमाल वो उन लोगों के लिए करती हैं, जो बहुत दुबले पहते होते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे दुबले पतले शख्स को देख कर हम आपस में उसे पनीर बुलाते हैं. क्विकी एंड मैरिज का कोड भी उन्होंने डिकोड किया. कहा, ये लॉन्ग एंड शॉर्ट रिलेशनशिप के लिए इस्तेमाल किया जाता है. क्विकी मतलब शॉर्ट रिलेशन. मैरिज मतलब लॉन्ग रिलेशन.
दीपिका ने एनसीबी को दिए बयान में ड्रग्स लेने की बात से पूरी तरह इनकार किया. दीपिका के कोडवर्ड्स से एनसीबी भी पूरी तरह से हैरान है. अब देखने वाली बात होगी कि एनसीबी इस मामले को आगे कैसे बढ़ाएगी. दीपिका द्वारा व्हाट्सएप चैट के आधार पर जो सवाल किए गए और जिस तरह से दीपिका ने एनसीबी के सामने कोड को डिकोड किया वे इस मामले में साफ तौर पर बचती नजर आ रही हैं. अब मामला आगे क्या मोड़ लेगा ये तो आनेवाला वक्त ही बताएगा.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…