ऊना: डीसी ने अजोली में पंचवटी व कम्पोस्ट मशीन का किया लोकार्पण.

 राज्य सरकार की पंचवटी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत अजोली में सात लाख दस हजार रूपये की राशि से पंचवटी पार्क का निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने किया। इस पंचवटी पार्क में बच्चों के मंनोरजन के लिए खेल संबंधित उपकरण तथा वरिष्ठ नागरिकों को टहलने के लिए पैदल पथ का निर्माण किया गया है।

इसके अलावा पंचवटी पार्क में सजावटी व औषधीय पौधे रोपित करके पार्क का सौंदृयकरण भी किया गया हैं। उपायुक्त ने कहा कि इस पंचवटी पार्क में लोगों के बैठने के लिए उपयुक्त स्थान का निर्माण किया गया है जोकि पंचायत की तरफ से अच्छी पहल है।इसके उपरांत जिलाधीश राघव शर्मा ने अजोली में ही 18 लाख रूपये की राशि से ठोस कचरे के निष्पादन के लिए 500 किलोग्राम क्षमता वाली अतिरिक्त कम्पोस्ट मशीन का उद्धघाटन भी किया।

Tatkal Samachar: DC inaugurated Panchavati and Compost Machine at Ajoli.

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत अजोली पंचायत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का एक यूनिट लगाया गया था। लेकिन इसकी क्षमता कम थी जिसे अब 500 किलो बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत ने मशीने के माध्यम से गीले कचरे से बनाई गई खाद को सीएसआईआर एचबीटी लैब से टैस्ट करवाकर प्रमाण पत्र भी मिला है। यह खाद खेती के लिए उपयुक्त है तथा उपयोग में लाई जा सकती है। कृषि विभाग ने भी इसकी गुणवत्ता को देखते हुए अजोली पंचायत से खरीद कर रहा है।

Tatkal Samachar: DC inaugurated Panchavati and Compost Machine at Ajoli.

राघव शर्मा ने कहा कि अजोली पंचायत ने एक अनूठी पहल शुरू की है जोकि जिला ऊना के लिए नहीं बल्कि प्रदेश की सभी पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का एक माॅडल है। उन्होंने कहा कि यह पंचायत सभी पंचायतों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनी है। उपायुक्त ने ग्राम पंचायत अजोली के प्रधान सहित पंचायत के सभी सदस्यों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनओं को धरातल पर उतारने के लिए बधाई दी। इसके पश्चात जिलाधीश ने पंचायत प्रधान व प्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों का जानकारी हासिल की।

इस अवसर पर बीडीओ ऊना रमनबीर सिंह, ग्राम पंचायत अजोली के प्रधान संदीप कुमार, उप प्रधान रामदेव, वार्ड सदस्य प्रोमिला देवी, ऊषा देवी, मधुवाला, शशि रानी, चांद रानी, अंकित व रीटा देवी सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago