डीसी ने किया ट्रिप्पल आईटी संस्थान के निर्माणकार्य का निरीक्षण

डीसी ने किया ट्रिप्पल आईटी संस्थान के निर्माणकार्य का निरीक्षणआगामी सत्र से पूर्व पूरा करने के दिये निर्देश  ऊना 28 दिसम्बर: जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने भारतीय सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान सलोह का दौरा किया तथा निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण कर केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माणकार्य को आगामी कक्षा सत्र आरंभ होने से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिये।  निदेशक, ट्रिपल आईटी सलभ कुमार सुर्बामणियम ने उपायुक्त को बताया कि दो छात्र तथा एक छात्रा होस्टल, एक प्रशासनिक खण्ड तथा एक अकादमिक खण्ड निर्मित किया जा रहा है, जिसमें अकादमिक ब्लॉक का कार्य 50 प्रतिशत, प्रशासनिक खण्ड का 65 प्रतिशत तथा छात्रावास का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में तृतीय व चतुर्थ वर्ष की कक्षाएं एनआईटअी हमीरपुर तथा द्वि़तीय वर्ष की कक्षाएं नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ इन्फोर्मेशन टैक्नालॉजी रोपड़ में जबकि प्रथम वर्ष की कक्षाएं देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन चन्दपुर में चलाई जा रही हैं।   उन्होंने बताया कि कोविड 19 संक्रमण के चलते मजदूरों की कमी की वजह से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है लेकिन वर्तमान में युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस मौके पर रजिस्ट्रार प्रो. अमरनाथ गिल व सीपीडब्ल्यूडी अधिकारी उपस्थित थे। 

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago