एनआईसी हिमाचल का कोविड साॅफ्टवेयर डिजिटल इण्डिया पुरस्कार के लिए चयनित

भारत सरकार ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, हिमाचल प्रदेश द्वारा तैयार किए गए साॅफ्टवेयर कोविड-19 सैंपल कलेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम को डिजिटल इण्डिया पुरस्कार-2020 के लिए चयनित किया है। इस साॅफ्टवेयर को यह पुरस्कार इनोवेशन इन पैंडेमिक श्रेणी में दिया जा रहा है।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविद यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। इसके लिए वर्चुअज समारोह 30 दिसम्बर, 2020 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर साॅफ्टवेयर विकसित करने की जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश को सौंपी गई थी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गतिशील नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राज्य स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय सहभागिता से एनआईसी हिमाचल प्रदेश ने इस साॅफ्टवेयर को डिजाइन और विकसित किया।
उन्होंने कहा कि यह साॅफ्टवेयर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के लिए तैयार किया गया है। हिमाचल के विज्ञानियों ने एनआईसी की महानिदेशक डाॅ. नीता वर्मा के दिशा-निर्देशों के अनुसार लाॅकडाऊन के दौरान इस वर्ष अप्रैल माह में प्रतिदिन लगभग 20 घण्टे कार्य करते हुए इसे तैयार किया। देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में इसका उपयोग एक लाख से अधिक सैंपल एकत्रित करने के लिए किया जा रहा है। अब तक लगभग 8 करोड़ से अधिक सैंपल इकट्ठे किए गए हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि कोविड-19 वायरस से संबंधित रैपिड एन्टीजन टेस्ट, आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए किसी भी व्यक्ति का ब्यौरा इस साॅफ्टवेयर में प्रविष्ट किया जाता है। इसके उपरान्त उस व्यक्ति का टेस्ट लिया जाता है और टेस्ट रिपोर्ट की जानकारी इस साॅफ्टवेयर में प्रविष्ट की जाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली में एक वैब एप्लीकेशन और दो मोबाइल एप्लीकेशन शामिल हैं।

xsh_814e891

Share
Published by
xsh_814e891

Recent Posts

दिन हो या रात, विकास कार्यों की निगरानी में लगातार सक्रिय उपमुख्यमंत्री.. कॉलेज, मंदिर, अस्पताल और पुल परियोजनाओं की परखी रफ्तार

हरोली(ऊना), 9 जून. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रही…

1 day ago

Cabinet Decisions: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक…

4 days ago

साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने संबंधी प्रकरण में आरोपी युधवीर सिंह बैंस गिरफ्तार

जिला शिमला पुलिस द्वारा साम्प्रदायिक सद्भावना एवं लोक शांति को प्रभावित करने वाली आपत्तिजनक सोशल…

5 days ago

Cabinet Meeting: मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देशपीएसयू को दी गई भूमि का ब्यौरा भी मांगा

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में…

6 days ago

Cabinet sub-committee meeting: राजस्व मंत्री ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की

शिमला एवं प्रमुख शहरी क्षेत्रों में सुगम यातायात सुनिश्चित करने के दिए निर्देश  राजस्व, बागवानी…

1 week ago