धोनी सहित CSK के अन्य खिलाड़ी चेन्नई हवाई अड्डे से UAE के लिए हुए रवाना

[metadata element = “date”]

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के लिए महेंद्र सिंह धोनी सहित चेन्नई सुपर किंग्स के अन्य खिलाड़ी चेन्नई हवाई अड्डे से UAE के लिए रवाना हो गए. CSK ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा और गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी हाथों में बैग लिए नजर आ रहे हैं.

बता दें कि IPL के 13वें सीजन का आयोजन 19 सितंबर 2020 से 10 नवंबर 2020 तक UAE में होगा. क्रिकेट फैन्स आईपीएल के शुरू होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. IPL का आयोजन पहले 29 मार्च से किया जाना था लेकिन कोरोनावायरस के चलते इसे टाल दिया गया था.

बता दें कि सभी टीमों को यूएई पहुंचने पर दो हफ्तों के लिए क्वारंटीन रहना होगा और इस दौरान 6 दिन के भीतर सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के 3 कोरोना टेस्ट किए जाएंगे, जिसके बाद ही बायो सिक्योर बबल में उन्हें जाने और ट्रेनिंग शुरू करने दी जाएगी.

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago