Categories: देश

तेलंगाना जलविद्युत संयंत्र में लगी आग

[metadata element = “date”]

तेलंगाना की श्रीशैलम जलविद्युत संयंत्र में लगी आग के बाद छह लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि तीन की तलाश जारी है. ये लोग हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्‍लांट के अंदर फंस गए थे.

गुरुवार रात 10.30 बजे जब आग लगी तो 19 लोग शिफ्ट पर थे, इसमें से 10 लोग बचने में सफल रहे थे जबकि एक डिवीजन इंजीनियर, चार असिस्‍टेंट इंजीनियर, दो जूनियर प्‍लांट अटेंडेंट और दो अन्‍य लोग अंदर फंस गए थे. इन लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन छह लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी.श्रीशैलम जलविद्युत संयंत्र तेलंगाना में आंध्र प्रदेश से सटी सीमा के पास है.हालात के मददेजनर NDRF को बुलाया गया.

नगरकुरनूल कलेक्टर ने कहा, सहायक इंजीनियर का शव बरामद हो गया है.गौरतलब है कि श्रीशैलम जलविद्युत संयंत्र के एक हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्लांट में आग लगई थी. आग लगने की खबर मिलते ही बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था. बताया जा रहा है कि आग रात करीब 10:30 बजे लगी.

कृष्णा नदी पर बना श्रीसैलम लेफ्ट बैंक पॉवर स्टेशन हैदराबाद से करीब 200 किमी दूर है. तेलंगाना स्टेट पॉवर जेनरेशन कॉरपोरेशन (जेनको) इसे संचालित करता है. संयंत्र में छह इकाइयां हैं जिनकी कुल क्षमता 900 मेगावॉट बिजली उत्पादन की है और पिछले कुछ दिन से बारिश होने से यहां बिजली उत्पादन जोरों से हो रहा था.

तेलंगाना ट्रांस्‍को के सीएमडी डी. प्रभाकर राव ने बताया कि जैसी ही आग लगने की खबर मिली, यूनिट को ट्रिप करने की कोशिश की गई लेकिन ऐसा नहीं हो सका. ऐसे में हमने 400 केवी इनपुट को अलग कर दिया और सभी यूनिट ट्रिप कर दिए गए. शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, शार्टसर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है. श्रीशैलम डैम के बाएं किनारे पर स्थित अंडरग्राउंड हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर स्‍टेशन में यह शार्ट सर्किट होने की आशंका है.

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago