हमीरपुर: बुजुर्ग मां को बेटे और बहू ने पीटा

[metadata element = “date”]

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur) जिले के बडसर की एक बुजुर्ग महिला को बेटे और बहू पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. बुजुर्ग महिला ने बडसर थाना (Badsar) में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन बुजुर्ग पुलिस की कार्रवाई से नाखुश है और अब डीसी द्वार पहुंची है. महिला ने उपायुक्त हमीरपुर (DC Hamirpur) से न्याय की गुहार लगाई है. वहीं, नारी शक्ति संस्था की प्रधान सोमा डोगरा ने भी उपायुक्त से उचित कार्रवाई की मांग की है.

हमीरपुर के खास बड़सर गांव की श्यामो देवी पत्नी स्व. श्याम लाल ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ बार-बार मारपीट करने का आरोप लगाया है. हमीरपुर उपायुक्त कार्यालय में श्यामो देवी ने बताया कि उसके ससुर ने सारी जमीन बेटे के नाम कर दी थी. उसके पति की मौत हो गई है. अब बेटे और बहू उसकी पिटाई करते हैं. उसकी बाजू तीन जगह से टूट चुकी है, जिसका बडसर अस्पताल में उपचार करवाया गया है. अब डॉक्टर ने ऑप्रेशन करवाने को कहा है.

बुजुर्ग ने बताया कि पहले भी कई बार उनका बेटा सोहन लाल और बहू उनके साथ मारपीट कर चुके हैं, जिसकी शिकायत भी थाना बडसर में दर्ज करवाई है. उन्होंने कहा कि हर बार बेटा और बहू माफी मांग कर सहमति कर लेते थे और उसके बाद पुनः प्रताडित करना शुरू कर देते हैं. श्यामो देवी उपायुक्त हमीरपुर से गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी मदद की जाए. उन्होंने कहा कि उनके ईलाज में जो भी खर्च आएगा, उसे, उसके खाते में डाला जाए और बेटे और बहू को अरेस्ट किया जाए.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago