भारत के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर, 100 साल की उम्र में निधन .

भारत के सबसे उम्रदराज प्रथम श्रेणी क्रिकेटर वसंत रायजी का शनिवार को निधन हो गया. वह 100 साल के थे. इस साल 26 जनवरी को ही वसंत रायजी ने अपनी जिंदगी का शतक पूरा किया था. तब सचिन तेंदुलकर और स्‍टीव वॉ भी उनसे मिलने गए थे.

वसंत रायजी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं. उनके दामाद सुदर्शन नानावटी ने बताया, ‘वह (रायजी) वृद्धावस्था के कारण दक्षिण मुंबई के वालकेश्वर में अपने निवास पर सोते समय 2.20 बजे निधन हो गया.’

वसंत रायजी ने 1940 के दशक में नौ प्रथम श्रेणी मैच खेले थे जिसमें 277 रन बनाए थे. उनका उच्चतम स्कोर 68 रन था. इतिहासकार रायजी तब 13 साल के थे, जब भारत ने दक्षिण मुंबई के बांबे जिमखाना में पहला टेस्ट मैच खेला था.

वसंत रायजी भारतीय क्रिकेट की संपूर्ण यात्रा के गवाह रहे हैं. वह बंबई (अब मुंबई) और बड़ौदा के लिए खेला करते थे. रायजी ने लाला अमरनाथ, विजय मर्चेंट, सीके नायडू और विजय हजारे के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया है. उन्होंने कई किताबें लिखी हैं.

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago