पाकिस्तान में रावलपिंडी शहर के सदर इलाके में कोल सेंटर चौक पर बम विस्फोट हुआ है. इस बम धमाके में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए. यह धमाका एक मोटरसाइकिल में हुआ. धमाके में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, पुलिस और लॉ इन्फोर्समेंट ने घटना स्थल को सील कर दिया है.
यह बम विस्फोट शहर के सदर इलाके में हुआ, जो पाकिस्तानी सेना मुख्यालय के नजदीक है. वहीं, पुलिस प्रवक्ता साजिदुल हसन ने मीडियो को बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि विस्फोटक सामग्री को एक इलेक्ट्रिक पोल में लगाया गया था.
घटना स्थल के आस-पास की संपत्तियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं. इस विस्फोट में एक शख्स ने जान गंवा दी. वहीं दो बच्चे सहित 15 लोग घायल हो गए. विस्फोट स्थल को अधिकारियों ने सील कर दिया है, साथ ही बचाव कार्य जारी है.
पुलिस प्रवक्ता ने कहा, जांच टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम घटनास्थल से सुबूत इकट्ठा कर रही है. प्रवक्ता ने कहा कि यह विस्फोट एक संगठित आतंकवाद का प्रयास है. जो भी लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं वे कानून से नहीं बच सकेंगे. फिलहाल इस विस्फोट की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…