भारत के सबसे उम्रदराज प्रथम श्रेणी क्रिकेटर वसंत रायजी का शनिवार को निधन हो गया. वह 100 साल के थे. इस साल 26 जनवरी को ही वसंत रायजी ने अपनी जिंदगी का शतक पूरा किया था. तब सचिन तेंदुलकर और स्टीव वॉ भी उनसे मिलने गए थे.
वसंत रायजी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं. उनके दामाद सुदर्शन नानावटी ने बताया, ‘वह (रायजी) वृद्धावस्था के कारण दक्षिण मुंबई के वालकेश्वर में अपने निवास पर सोते समय 2.20 बजे निधन हो गया.’
वसंत रायजी ने 1940 के दशक में नौ प्रथम श्रेणी मैच खेले थे जिसमें 277 रन बनाए थे. उनका उच्चतम स्कोर 68 रन था. इतिहासकार रायजी तब 13 साल के थे, जब भारत ने दक्षिण मुंबई के बांबे जिमखाना में पहला टेस्ट मैच खेला था.
वसंत रायजी भारतीय क्रिकेट की संपूर्ण यात्रा के गवाह रहे हैं. वह बंबई (अब मुंबई) और बड़ौदा के लिए खेला करते थे. रायजी ने लाला अमरनाथ, विजय मर्चेंट, सीके नायडू और विजय हजारे के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया है. उन्होंने कई किताबें लिखी हैं.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…