A splendid badminton tournament was organized at the state-level Nalwadi Fair 2026
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के तहत आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट के ओपन सिंगल प्रतियोगिता में मोहित विजेता तथा वंश उपविजेता बने। इसी तरह ओपन डबल्स में राहुल व अर्जुन की जोड़ी विजेता तथा मोहित व प्रिंस की जोड़ी उपविजेता रही।
इसी तरह अंडर 19 डबल्स वर्ग में रिधम और वंश की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते विजेता रही, जबकि हर्षित और दिशांत की जोड़ी उपविजेता बनी। 90़ प्लस डबल्स में कपिल और मनोज ने जीत हासिल की तथा अजितेश और ग्रुप कैप्टन आर.एस. राजपूत की जोड़ी उपविजेता रही। 80़ प्लस डबल्स मुकाबले में मनोज और पवन की जोड़ी ने बाजी मारी, जबकि अनिल और नवजोत की जोड़ी उपविजेता रही। 70़ प्लस डबल्स में कपिल और राहुल की जोड़ी विजयी हुई तथा राजकुमार व अजितेश की जोड़ी उपविजेता बनीं।
इस अवसर पर उपायुक्त के सहायक आयुक्त राज कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने इस आयोजन में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हैं और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और रोमांच से भरपूर रहा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि इस पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…