Categories: देश

Coronavirus UP Lockdown : UP सरकार का बड़ा फैसला, 14 अप्रैल तक 15 जिलों के कोरोना हॉट स्पॉट सील

Coronavirus UP Lockdown: कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अधिक संक्रमितों जिलों को बुधवार रात 12 बजे से 13 अप्रैल तक सील करने का फैसला किया है। इसमें भी उन क्षेत्रों में किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं रहेगी जहां पर संक्रमण अधिक है। सभी जगह पर कर्फ्यू जैसे हालात रहेंगे। कोई भी घर बाहर नहीं निकल सकेगा। घर पर ही आवश्यक वस्तुएं और दवाइयां पहुंचाई जाएंगी। इसके साथ ही राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क नहीं पहनने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलते हुए देख अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के हॉट स्‍पॉट इलाकों को सील करने का फैसला लिया है। सील की यह प्रक्रिया आज रात यानी बुधवार रात 12 बजे के बाद लागू होगी। अब उत्तर प्रदेश में कोई भी 30 अप्रैल तक बिना मास्क के बाहर नहीं निकल सकेगा। 31 मई तक कोई बैंक किसी किसान को नोटिस नहीं जारी करेगा।

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलते हुए देख अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के हॉट स्‍पॉट इलाकों को सील करने का फैसला लिया है। सील की यह प्रक्रिया आज रात यानी बुधवार रात 12 बजे के बाद लागू होगी। अब उत्तर प्रदेश में कोई भी 30 अप्रैल तक बिना मास्क के बाहर नहीं निकल सकेगा। 31 मई तक कोई बैंक किसी किसान को नोटिस नहीं जारी करेगा।

आगरा में 22 हॉटस्पॉट, गाजियाबाद में 13, गौतमबुद्धनगर(नोएडा) में 12, कानपुर में 12, वाराणसी में 4, शामली में 3, मेरठ में 7, बरेली में 1, बुलंदशहर में 3, बस्ती में 3, फीरोजाबाद में 3, सहारनपुर में 4, महाराजगंज में 4, सीतापुर में 1 और लखनऊ में 8 बड़े और 5 छोटे हॉटस्पॉट चिह्नित किये गए हैं।

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago