Categories: दिल्ली

सुहाना खान ने लॉकडाउन के बीच ली बेली डांस क्लासेस, शाहरुख खान की बेटी की Photos हुईं वायरल

नई दिल्ली: 

कोरोना वायरस (Corona Virus) के कारण जहां इन दिनों सभी कलाकार सेल्फ आइसोलेशन में हैं तो वहीं शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ऑनलाइन बेली डांस की ट्रेनिंग लेती नजर आ रही हैं. इससे जुड़ी उनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसे खुद उनकी टीचर संजना मुथरेजा (Sanjana Muthreja) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस फोटो में सुहाना खान और उनकी बेली डांस टीचर सुहाना खान वीडियो कॉल पर एक-दूसरे से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. 

सुहाना खान (Suhana Khan) की टीचर संजना मुथरेजा (Sanjana Muthreja) ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, “अपने आप को रोल्स के साथ चुनौतियां देते हुए. सुहाना खान के साथ बेली डांस की ऑनलाइन क्लासेस.” बता दें कि सुहाना खान भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव न हों, लेकिन उनकी फोटो और वीडियो अकसर सुर्खियों में रहती हैं. कुछ दिनों पहले उनकी मम्मी यानी गौरी खान ने सुहाना खान की कुछ फोटो भी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि सुहाना घर में रहते हुए मेकअप ट्यूटोरियल लेती नजर आ रही हैं. इन फोटो में सुहाना खान का अंदाज काफी क्यूट लग रहा था. 

बता दें कि स्टार किड सुहाना खान (Suhana Khan) ने बड़े पर्दे पर अभी कोई शुरुआत नहीं की है. इसके बावजूद सुहाना खान की एक जबरदस्त फैन फॅालोइंग है. उनके नाम पर एक फैन क्लब भी है. सुहाना खान के पिता शाहरुख खान का कहना है कि उनके बच्चे पढ़ाई पूरी करने के बाद ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. सुहाना खान की तस्वीर अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. उनके तस्वीरों पर प्रशंसक खूब टिप्पणीयां भी करते हैं.

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

5 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

6 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago