Categories: देश

Coronavirus Fear: यहां कोरोना फैलाने को लेकर दो समुदायों में चलीं तलवारें, एक की मौत-5 घायल

https://www.tatkalsamachar.com/?p=2557

गुमला, जासं। कोरोना को लेकर अभी भी लोगों में जागरुकता की कमी है। लोग लॉकडाउन का पालन भी नहीं कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में बुधवार को गुमला में एक व्‍यक्ति की जान चली गई। गुमला जिले के सिसई में पहली बार दो समुदायों के बीच कोरोना और लाॅकडाउन के कारण हुए मारपीट में एक समुदाय के बोलबा उरांव की मौत हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। उनमें से दो लोगों का इलाज रिम्स में चल रहा है। रिम्स में इलाज करवा रहे दोनों लोग खतरे से बाहर बताए गए हैं। आइजी नवीन कुमार सिंह और डीआइजी एबी हाेमकर के साथ गुमला के एसपी अंजनी कुमार झा इलाके में मंगलवार की देर रात से लगातार कैंप किए हुए हैं।

पिछले दो-तीन दिनों से कोरोना वायरस को लेकर गुमला जिले में अफवाहों का बाजार गर्म था। प्रशासन की अपील पर अफवाह फैलाने वाले बाज नहीं आ रहे थे। मंगलवार की शाम बसिया रोड का अनिश आलम नामक युवक चेकनाका के समीप कुदरा गांव में चला गया था। वह दिव्यांग है। लोगों ने उससे मुहल्ले में आने का कारण पूछा और उसे कोरोना वायरस तथा लाॅकडाउन के कारण घर के बाहर घूमने से मना किया। उसने लोगों की बात नहीं मानी। इसी बात पर बहस हो गई।

उसके बाद अनिश आलम की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे सिसई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। उसे चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। इस घटना की जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई। सिसई बस्ती के कुछ लोग भाग कर सिसई खास बस्ती में आए और अपने समुदाय के लोगों को बताया कि सकरौली, भदौली, नगर आदि से काफी संख्‍या में लोग उन लोगों को मारने आ रहे हैं।

अचानक मोबाइल की लाइट बड़ी संख्या में जलता हुआ दिखाई देने लगा। सिसई खास बस्ती के लोग भी जमा हो गए और अपने हाथों में हरवे-हथियार लेकर सिसई बस्ती की ओर निकल पड़े। निकलने वाले लोगों ने साजिशन चोर-चोर का शोर मचाना आरंभ कर दिया। चोर-चोर की आवाज सुनकर दूसरे समुदाय के बोलबा उरांव, सोमरा उरांव, विवेक उरांव, भुवनेश्वर उरांव, जतरु उरांव आदि भी पहुंच गए। उन लोगों के घटनास्थल के समीप पहुंचने पर सिसई खास बस्ती के लोगों ने घातक हथियार से उन पर हमला बोल दिया।

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

5 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

6 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago