चंबा: 5 और 6 अक्टूबर को चलाया जाएगा कोरोना टीकाकरण और स्वच्छता जागरूकता अभियान – अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी.

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के शिमला स्थित क्षेत्रीय लोकसंपर्क ब्यूरो, एफओबी द्वारा दो दिवसीय स्वच्छता और कोरोना टीकाकरण जागरूकता अभियान चंबा में 5 और 6 अक्टूबर को चलाया जा रहा है । अभियान के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने बताया कि लोगों में स्वच्छता और कोरोना टीकाकरण जैसे विषयों के प्रति जागरूकता लाना है।

उन्होंने कहा कि इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत 5 अक्टूबर को राजकीय महाविद्यालय चंबा में पोस्टर पेंटिंग  और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी । इन प्रतियोगिताओं का विषय कोरोना रोधी टीकाकरण और स्वच्छता अभियान रहेगा।
छात्र-छात्राएं अपने कलाकृतियों के माध्यम से लोगों को कोरोना टीकाकरण और स्वच्छता अभियान में भाग लेने के लिए जागरूक करेंगेे।


अमित मेहरा ने यह भी बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से इस कार्यक्रम के अंतर्गत गर्ल्स स्कूल चंबा में खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

एफओबी शिमला के ईकाई प्रमुख अनिल दत्त शर्मा ने बैठक के दौरान अवगत कराया कि एफओबी और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत 6 अक्टूबर को सुलतानपुर क्षेत्र में एनसीसी, एनएसएस व अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के वॉलिंटियर्स के साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा। और इसी दिन राजकीय महाविद्यालय चंबा में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा तथा साथ ही स्वच्छता, पोषण व कोरोना रोधी टीकाकरण के बारे में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी भी दी जाएगी।

बैठक में जिला उप शिक्षा अधिकारी( प्रारंभिक) हितेंद्र कुमार, जिला युवा अधिकारी विवेक कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद अक्षित गुप्ता,सहायक प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय चंबा अविनाश मौजूद रहे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago