सोलन: ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन भण्डारण कक्ष का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण.

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन कृतिका कुलहरी ने आज सोलन में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियांे की उपस्थिति में इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वीवीपैट भण्डारण कक्ष का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया।  
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कक्ष में स्थित मशीनांे का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियांे को इस सम्बन्ध में उचित दिशा-निर्देश जारी किए।

Tatkal Samachar: Quarterly internal inspection of EVM and VVPAT machine storage room


वेयर हाउस से 15 कन्ट्रोल यूनिट, 15 बैलेट यूनिट तथा 15 वीवीपैट यूनिट सोलन जिला के नालागढ़, अर्की तथा सोलन के उपमण्डलाधिकारियांे के प्रतिनिधियों को प्रदान किए गए। इनमें 04 ईवीएम उपमण्डलाधिकारी नालागढ़, 06 ईवीएम उपमण्डलाधिकारी सोलन को प्रदान की गई। इनका प्रयोग 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन में विभिन्न मतदान दलों के मतदान प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा।

Tatkal Samachar: Quarterly internal inspection of EVM and VVPAT machine storage room


05 ईवीएम उपमण्डलाधिकारी अर्की को प्रदान की गई। इनका प्रयोग उप निर्वाचन के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किया जाएगा।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की सोलन इकाई के उपाध्यक्ष चन्द्रकान्त शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला सचिव शिवदत्त ठाकुर, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के जिला सचिव अनूप पराशर, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, तहसीलदार गुरमीत नेगी, नायब तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर एवं दीवान ठाकुर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago