हिमाचल प्रदेश में सेना के 9 और नेवी के 1 जवान समेत 69 लोग Corona संक्रमित

शिमला. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में रविवार को 69 और लोगों के कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इनमें से 11 सैन्य बलों के जवान भी शामिल हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,704 हो गई है. वरिष्ठ अधिकरी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 13 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान (RD Dhiman) ने बताया कि 69 संक्रमितों में से 27 सोलन, 11 मंडी, 10 शिमला, 8 कांगड़ा, 6 हमीरपुर, 4 चंबा, 2 बिलासपुर और 1 सिरमौर जिले के रहने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, कांगड़ा जिले में सेना के 4 व नौसेना के एक जावन के साथ- साथ मंडी में भी आर्मी के पांच जवान संक्रमित मिले हैं.

कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने बताया कि जिले में आए नये मामलों में 4 सेना, 1 नौसेना का जवान और 5 साल की एक बच्‍ची भी शामिल है. पुलिस अधीक्षक उमापति जामवाल ने बताया कि शिमला जिले के रामपुर अनुमंडल के दाकोलर में 8 मजूदरों में कोविड-19 होने की पुष्टि हुई. वहीं, मंडी में सेना के 5 जवान और 15 वर्षीय एक लड़की के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

अब तक राज्य में 1,559 लोग संक्रमण से मुक्त
धीमान ने बताया कि अब तक राज्य में 1,559 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि 15 संक्रमितों ने राज्य से बाहर पलायन किया है. उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 1,115 मरीज उपचाराधीन हैं. धीमान ने बताया कि सोलन जिले में सबसे अधिक 396 उपचाराधीन मरीज हैं. इसके अलावा सिरमौर में 167, कांगड़ा में 130, मंडी में 134, शिमला में 93, उना में 60, चंबा में 38, बिलासपुर में 36, हमीरपुर में 31, कुल्लू में 19 और किन्नौर में 11 मरीजों का इलाज चल रहा है.

बता दें कि रविवार को खबर सामने आई थी कि मंडी जिले के सुंदरनगर (Sunder Nagar) की ग्राम पंचायत महादेव से संबंधित सेना (Army) में तैनात जवान व उसकी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. साथ ही उनके बच्चे भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसमें 5 वर्षीय बेटा और 12 वर्षीय बेटी कोविड-19 पॉजिटिव (Positive) निकले हैं. मौके से दोनों बच्चों को कोरोना (Corona Positive) पाजिटिव आने के बाद माहौल गमगीन हो गया और मौके पर मौजूद दोनों बच्चे और उनकी दादी फूटफूट कर रोने लग गए थे.

xsh_814e891

Recent Posts

Shri Ram temple: श्रीराम मंदिर के खिलाफ मुहिम चलाने वाली कांग्रेस राम के नाम पर राजनीति कर रही है : जय राम ठाकुर

सनातन के खिलाफ जहर उगलने वाले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर गए तो…

2 days ago

BJP-Congress: भाजपा के पांच नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए आपस में लड़ रहेः बृजलाल

रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों…

7 days ago

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

2 weeks ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

2 weeks ago