राजधानी शिमला में 3 और कोरोना पॉजिटिव मामले आए सामने.

शिमला में 3 नए केस, न्यू टूटु भी सील भराड़ी पुलिस लाइन का जवान पॉजिटिव, किन्नौर में 2 और मामले

Vivek Sood Tatkal Samachar

शिमला में 3 नए केस, न्यू टूटु भी सील भराड़ी पुलिस लाइन का जवान पॉजिटिव, किन्नौर में 2 और मामलेTatkal Samachar Vivek Sood ki Report, राजधानी शिमला में 3 और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। मंडी में पॉजिटिव मिले एडिशनल एडवोकेट जनरल के चपरासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह न्यू टूटू में रहता था। यहां रात को सेनिटाइजेशन के बाद एरिया को सील कर दिया गया। हरियाणा के सोनीपत से आये आढ़ती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।आढ़ती 21 जुलाई को सोनीपत से शिमला के ठियोग में पहुंचा था जहां पर वह पेड आईक्यू में रह रहा था।तीसरा मामला आईजीएमसी की फ्लू ओपीडी का है, जहां पर आज भराड़ी पुलिस लाइन का एक जवान खांसी जुकाम की शिकायत के चलते ओपीडी में चेकअप के लिए पहुंचा था इसकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद तीनों पॉजिटिव मरीजों को कोविड-19 सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। पुलिस लाइन भराड़ी में भी जवान के कांटेक्ट में आए अन्य पुलिस कर्मियों की ट्रेसिंग की जा रही है और जवान की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। सीएमओ शिमला सुरेखा चोपड़ा ने तीन पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की है। इसके अलावा 2 मरीज किन्नौर में पॉजिटिव मिले हैं। ये बिहार से आये मजदूर हैं और क्वारन्टीन में रखे गए थे। Editor Vivek Sood

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago