शिमला के कोविड केयर सेंटर से कश्मीर भागा कोरोना संक्रमित..

शिमला. हिमाचल की राजधानी शिमला (Shimla) में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के मशोबरा कोविड केयर सेंटर से भागने का मामला सामने आया है. पुलिस (Police) से मिली जानकारी के मुताबिक मशोबरा स्थित कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन मरीज रविवार रात को भाग गया और सोमवार सुबह जम्मू पहुंच गया.

पुलिस ने जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) प्रशासन को इसकी सूचना दे दी है और भागने वाले मरीज के खिलाफ ढली थाने में मामला दर्ज किया गया है. एडिश्नल एसपी (ASP) प्रवीर ठाकुर ने इसकी पुष्टि की.

कश्मीर का रहने वाला है मरीज
एडिश्नल एसपी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन से पुलिस को सूचना मिली थी कि कश्मीर का रहने वाला एक मरीज अपने वॉर्ड में नहीं है. ये मरीज 14 जुलाई से कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन था. 2 अगस्त की रात 9 बजे से साढ़े 10 बजे के बीच भागने में सफल हो गया और अगले दिन सुबह 7 बजे जम्मू पहुंच गया. जम्मू-कश्मीर प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है और उसे तलाश किया जा रहा है. एएसपी ने कहा कि वो कोविड सेंटर से कैसे भागा, किसकी मदद से भागा, इसकी छानबीन की जा रही है और किसकी लापरवाही रही, इसका भी पता लगाया जा रहा है.

मोबाइल से लोकेशन का पता चला

पुलिस के मुताबिक, भागने से पहले और बाद में भी उसका मोबाइल ऑन था, जिससे उसकी लोकेशन का पता चला. उसके मोबाइल की लास्ट लोकेशन सोमवार सुबह 7 बजे जम्मू की थी. कॉल डिटेल से पता चला कि वो शिमला में अपने एक साथी के साथ लगातार संपर्क में था.

साथी की मदद से भागा

संभावना ये जताई जा रही है कि उसी साथी की मदद से वो भागा है. रात को कोई बस सेवा भी नहीं है तो ऐसे में वो गाड़ी में भागा होगा. जानकारी ये भी मिल रही है कि अस्पताल प्रशासन को उसके भागने का पता नहीं चला. उसके साथ जो दूसरा मरीज था, उसने सूचना दी कि वो वॉर्ड में नहीं है.उसके बाद सेंटर में हड़कंप मच गया.

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago