Categories: Sportsदेश

हिमाचल के चंबा के शैलेष ने दूसरे प्रयास में पास की UPSC की परीक्षा

शिमला. हिमाचल प्रदेश के एक और होनहार ने यूपीएससी (UPSC Exam Results) की परीक्षा पास की है. सोलन की मुस्कान जिंदल के अलावा, चंबा शहर (Chamba City) के धड़ोग के रहने वाले शैलेश हितैषी ने सिविल सेवा (Civil Services) परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रदेश और चंबा का नाम रोशन किया है. शैलेश ने दूसरे प्रयास में 758 रैंक हासिल किया है और अब वे प्रशासनिक सेवाएं देंगे. हाल ही में उनका फाइनल इंटरव्यू दिल्ली में हुआ और मंगलवार को अंतिम रिजल्ट जारी किया गया है.

शैलेश के पिता तिलक राज हितैषी आयुर्वेदिक विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं और माता स्नेह लता हितैषी गृहिणी है. शैलेश के भाई मेडिकल कॉलेज चंबा में बतौर डॉक्टर हैं. इससे पहले शैलेश ने एचएस परीक्षा भी पास की थी और मौजूदा समय में वह किन्नौर में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हैं. शैलेष ने अपनी शिक्षा भारतीय पब्लिक स्कूल चंबा से हासिल की.

सोलन की मुस्कान ने झटका 87वां रैंक
वहीं, हिमाचल के सोलन जिले के बद्दी की मुस्कान जिंदल ने सिविल सेवा परीक्षा में 87वां रैंक झटका है. मुस्कान ने पहले प्रयास में यह परीक्षा पास की है. उनके पिता बद्दी में ही हार्डवेयर की शॉप चलाते हैं. मुस्कान जिंदल की दो बहनें और एक भाई है. मुस्कान के पिता पवन जिंदल ने बताया उनकी बेटी बद्दी के वीआर पब्लिक स्कूल से पढ़ी हैं और 10वीं और 12वीं कक्षा में उन्होंने 96 फ़ीसद नंबर लेकर स्कूल में टॉप किया था. उसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ के एसडी कॉलेज से बीकॉम किया. इसके अलावा, लाहौल स्पीति के देवेश ने 531वां रैंक हासिल किया है.वह लाहौल के गौशाल गांव से हैं.

xsh_814e891

Recent Posts

Shri Ram temple: श्रीराम मंदिर के खिलाफ मुहिम चलाने वाली कांग्रेस राम के नाम पर राजनीति कर रही है : जय राम ठाकुर

सनातन के खिलाफ जहर उगलने वाले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर गए तो…

1 day ago

BJP-Congress: भाजपा के पांच नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए आपस में लड़ रहेः बृजलाल

रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों…

6 days ago

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

2 weeks ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

2 weeks ago