Trending Now

Hamirpur News:महिला उद्यमियों को दी वित्त पोषण एवं नेटवर्किंग की जानकारी

उद्योग विभाग और जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर ने वीरवार को रंगस में महिला उद्यमियों के लिए वित्त पोषण एवं नेटवर्किंग बैठक तथा उद्यमिता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। निटकॉन लिमिटेड के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर की लगभग 64 महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


 इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र की प्रबंधक रीता देवी ने की। इसका मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता से संबंधित जानकारी प्रदान करना, विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत करवाना तथा उन्हें उपयुक्त बाजार एवं विपणन प्लेटफॉर्म से जोड़ने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना था।


 यह कार्यक्रम उद्योग विभाग की रैम्प परियोजना के घटक ‘सामाजिक समावेशन’ के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों की वित्तीय पहुंच को सुदृढ़ करना, उन्हें सरकारी योजनाओं से प्रभावी रूप से जोड़ना तथा स्थायी आजीविका एवं बाजार संपर्क सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त, व्यावहारिक एवं सार्थक पहल की गई। इस वित्त पोषण एवं नेटवर्किंग बैठक एवं उद्यमिता जागरुकता कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बैंकिंग सुविधाओं, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया, विभिन्न सरकारी अनुदान एवं प्रोत्साहन योजनाओं, बीमा योजनाओं, उद्यम पंजीकरण तथा डिजिटल एवं ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रियाओं से संबंधित विस्तृत, व्यवहारिक एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। सफल महिला उद्यमी अनीता देवी और रीना चंदेल ने भी कार्यक्रम के दौरान अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।


  कार्यक्रम में रैम्प परियोजना के वरिष्ठ प्रबंधक अश्विनी कुमार, प्रबंधक नवीन कुमार, सीनियर एग्जीक्यूटिव प्रिया, एग्जीक्यूटिव राघव सिंह राणा, उद्योग विभाग के ईओ नादौन मंदीप कुमार, ईओ हमीरपुर निकिता सोनी, ईओ सुजानपुर सुमन कुमार, पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर के निदेशक अजय कुमार कतना, जिला अग्रणी प्रबंधक कार्यालय हमीरपुर के अधिकारी अनिल कुमार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की अधिकारी पूजा तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अधिकारी अभिषेक भी उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago