Categories: Blog

शंघाई के काफी नजदीक उड़ा अमेरिकी लड़ाकू विमान, दोनों देशों में बढ़ सकता है तनाव

अमेरिका और चीन के बीच दिन-ब-दिन बढ़ती तल्खी के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और भी बढ़ सकता है. दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी लड़ाकू विमान चीनी शहर शंघाई के काफी करीब पहुंच गया.

अमेरिका और चीन के बीच दिन-ब-दिन बढ़ती तल्खी के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और भी बढ़ सकता है. दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी लड़ाकू विमान चीनी शहर शंघाई के काफी करीब पहुंच गया. इस समय दोनों देशों के बीच कई मसलों पर तनाव चल रहा है. हाल ही में दोनों देशों ने एकदूसरे के दूतावास तक बंद कर दिए थे. इस बीच अमेरिकी नौसेना की हिंद-प्रशांत महासागर में गतिविधि भी बढ़ी है. इसीलिए अमेरिकी लड़ाकू विमानों का शंघाई के करीब जाना चर्चा में बना हुआ है.

पीटीआई की एक खबर के मुताबिक अमेरिकी नौसेना के पी-8ए पनडुब्बी रोधी विमान और ईपी-3ई टोही विमान रविवार को ताइवान के ऊपर से उड़ान भर रहे थे. यह हवाई क्षेत्र चीन के झेजियांग और फ्यूजियान समुद्री तटों के पास है. इन दोनों समुद्री तटों के पास ही चीन का शंघाई शहर स्थित है. खबर में दावा किया गया है कि अमेरिकी लड़ाकू विमान अपनी उड़ान भरते हुए थोड़ी देर के लिए शंघाई के काफी करीब तक आ गए थे. खबर के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान शंघाई से 76.5 किलोमीटर तक पास आ गए थे.

खबर में यह भी बताया गया है कि पेकिंग विश्वविद्यालय के थिंक टैंक साउथ चाइना सी स्ट्रैटजिक सिचुएशन प्रोबिंग इनीशिएटिव ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों के गुजरने के ठीक बाद रविवार सुबह इस बारे में ट्वीट किया था. जिसके थोड़ी देर बाद संस्था ने इस बारे में एक और ट्वीट किया और अमेरिकी विमानों की वापसी की जानकारी दी. ट्वीट में बताया गया कि टोही विमान ताइवान के दक्षिणी भाग के पास पहुंचने के बाद वापस उड़ गए.

थिंक-टैंक ने इस मुद्दे पर रात में एक बार फिर से ट्वीट किया. अपने ट्वीट में उसने कहा कि अमेरिकी नौसेना का विमान पी-8ए यूएसएस राफेल पेराल्टा, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक के साथ शंघाई के पास उड़ान भर रहा था. खबर के मुताबिक ट्वीट में यह भी कहा गया है कि ‘यह एक संयुक्त ऑपरेशन हो सकता है?’ क्योंकि दोनों एक समान मार्ग का अनुसरण कर रहे थे.

xsh_814e891

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

3 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

4 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

1 week ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago