कपिल शर्मा शो के पहले गेस्ट बने सोनू सूद, सेट पर खूब लगे हंसी के ठहाके

कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो की शूटिंग लंबे समय बाद शुरू हो गई हैं. शो हमेशा से ही खबरों और टीआरपी में बना रहा है. शूटिंग सेट्स से एक्टर्स की फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. शो के पहले गेस्ट एक्टर सोनू सूद होंगे.

सोनू सूद यहां प्रवासी मजदूरों के साथ अपने एक्सपीरियंस से लेकर ट्विटर पर लोगों से कनेक्ट करने तक सबकुछ शेयर करेंगे. सोनू बताएंगे कि इतना सब उन्होंने कैसे मैनेज किया….

कपिल शर्मा शो से फोटोज सामने आ गई हैं. तस्वीरों में कपिल शर्मा, सोनू सूद और कृष्णा अभिषेक नजर आ रहे हैं. शो में खूब धमाल होने वाला है.

मालूम हो कि शो की शूटिंग सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए की गई है. इसलिए शो के सेट में भी कुछ छोटे-बड़े परिवर्तन किए गए हैं. जैसे बड़े सोफे को हटाकर छोटे सोफे लगाए गए हैं.

वहीं कपिल शर्मा शो में अब लाइव ऑडियंस नहीं दिखाई देगी. इसी संबंध में कपिल शर्मा ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था, दोस्तों, अब आप सब भी घर बैठे वीडियो कॉल के जरिए कपिल शर्मा शो का हिस्सा बन सकते हैं. आपको सिर्फ एक इंट्रो वीडियो बनाने की जरूरत है जिसमें आप अपना नाम, शहर का नाम जैसी चीजें बता सकते हैं, इसे आप इंस्टाग्राम पर अपलोड करें, मुझे टैग करें और @tkssaudience को टैग करें.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

5 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

6 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago