Chief Minister inaugurated and laid the foundation stone of 11 developmental projects worth Rs.88 crore in Baddi of Doon assembly constituency.
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला सोलन के अन्तर्गत दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में 88 करोड़ रुपये की लागत की 11 विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए।
जय राम ठाकुर ने हिमुडा परिसर बद्दी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पट्टा में खंड विकास अधिकारी कार्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय शेरा और जगजीत नगर को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुधार को उच्च विद्यालय, मानपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मख्खूमाजरा को माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों को सुविधा प्रदान करने में 12.56 करोड़ रुपये की लागत से बद्दी-बरोटीवाला सड़क पर बलाड़ खड्ड पर निर्मित फुटपाथ वाला डबल लेन पुल सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण के लिए बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण ने निधि प्रदान की और इसका निर्माण राज्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, लेकिन सौभाग्यवश हम इस स्थिति से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय नरेन्द्र मोदी के सक्षम एवं दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि देश ने सफलतापूर्वक विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया और हिमाचल प्रदेश इस अभियान में शत-प्रतिशत लक्षित पात्र आबादी के टीकाकरण मंे अग्रणी बना।
जय राम ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं पर वैक्सीन के सुरक्षित होने के संबंध में लोगों को भ्रमित करने के आरोप लगाते हुए कहा कि अब वही नेता वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाने के उपरान्त बूस्टर डोज की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर कोरोना विषाणु के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों में जन सहभागिता के लिए लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान महिला मंडलों, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा बनाए गए लाखों मास्क लोगों में निःशुल्क बांटे गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन से कांग्रेस नेता चकित हैं। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के लोगों ने कांग्रेस को नकारते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों की नीति एवं कार्यक्रमों में अपनी आस्था प्रकट की है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने जनकल्याण के लिए कुछ नहीं किया जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं। उन्होंने इस अवसर पर चार साल के दौरान राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की।
जय राम ठाकुर ने बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर बलाड़ खड्ड पर 12.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फुटपाथ वाले डबल लेन पुल, बद्दी मंे 1.75 करोड़ रुपये के निरन्तर परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन, 12.50 करोड़ रुपये की लागत से मानपुरा-धर्मपुर मार्ग के सुदृढी़करण एवं सुधार कार्य, 1.95 करोड़ रुपये की लागत से चनाल मजरा सम्पर्क मार्ग पर पुल, 2.31 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ जल आपूर्ति योजना धेला, बद्दी मंे 4.50 करोड़ रुपये के अग्निशमन केंद्र के भवन तथा तहसील बद्दी के किशनपुरा मंे 3.16 करोड़ रुपये की लागत से महिला आरक्षियों के लिए बैरक व एनजीओ के लिए बैरक का लोकापर्ण किया।
मुख्यमंत्री ने 49 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास भी किए जिसमंे 1.57 करोड़ रुपये की ट्यूबवेल की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की पंपिंग मशीनरी की प्रतिस्थापना और स्वचालन, तहसील बद्दी के बौणी, भटौली के बलाड़ खड्ड पर 7.81 करोड़ रुपये का चैक डैम, 31.75 करोड़ रुपये की उठाऊ जल आपूर्ति योजना दूमनवाला, बरोटीवाला, कोटिया, मंधाला, लंदेवाल, अमरू व बवासनी के संवर्द्धन कार्य तथा 7.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बीबीएनडीए के कार्यालय भवन की आधारशिला रखी।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।
सांसद एवं राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने क्षेत्र के लोगों की विभिन्न विकासात्मक मांगों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्हांेने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के चार वर्ष उपलब्धियों से भरे रहें हैं। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही मंे प्रस्तुत बजट 2022-23 मंे समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए पहली बार बजट मंे जेन्डर बजटींग का कम्पोनंेट शामिल किया गया है।
दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा दून विधानसभा क्षेत्र मंे 11 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकापर्ण व शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गरीब व जरूरतमद लोगों के सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्हांेने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों की भी जानकारी प्रदान की।
जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्यों का स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर तथा विनोद चन्देल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, जोगिन्द्रा सैन्ट्रल सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय, राज्य भाजपा उपाध्यक्ष रतन पाल, बी.बी.एन.डी.ए. की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचा वर्मा, बद्दी के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला भी अन्य सहित उपस्थित थे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…