Categories: Latest News (Slider)

कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ग्रोवर पर जानलेवा हमला

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नगर परिषद ठियोग के पार्षद ठियोग शहरी  कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल ग्रोवर पर हुए जानलेवा हमले पर चिंता प्रकट करते हुए प्रदेश में विगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सरकार व प्रशासन को आड़े हाथ लिया है।उन्होंने कहा है कि ठियोग क्षेत्र में बढ़ता नशे का कारोबार व दिनों दिन बिगड़ती कानून व्यवस्था से यहां के लोगों में असुरक्षा व भय का खोफ बढ़ता जा रहा है।


राठौर ने ग्रोवर पर हुए जानलेवा हमले को लेकर आज डीजीपी संजय कुंडु को अवगत करवाया। उन्होंने डीजीपी से हमले के दोषियों को तुरंत पकड़ने और क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिये कड़े कदम उठाने को कहा।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में जिस प्रकार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है वह बहुत ही चिंता की बात है।


राठौर ने कहा कि नगर परिषद के कांग्रेस पार्षद पर हुआ जानलेवा हमले की पूरी तरह निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।उन्होंने आरोप लगाया कि समाज विरोधी तत्वों को सरकार का सरंक्षण है इसलिए उन्हें कानून का कोई डर नही है।उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए जो उपद्रव फैला कर लोगों में भय फैलाने की कोशिश कर रहें है।उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भी यहां एक हत्या का मामला भी पाया गया था।इससे भी इस क्षेत्र में लोगों में भय फैला हुआ है।


राठौर ने कहा कि ठियोग शिमला का प्रवेश द्वार है,ऐसे में यहां कोई भी आपराधिक घटना होती है तो इसका भय का संदेश पूरे प्रदेश में जाता है।उन्होंने कहा कि यहां आपराधिक मामलों पर कड़ी नजर रखने की बहुत ही जरूरत है।यहां पुलिस की चौकसी बढ़ाने की बहुत ही जरूरत है।


डीजीपी संजय कुंडु ने राठौर को आश्वासन दिया है कि वह इस हमले की तुरंत जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंगे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago