congress committee started ambulance service with free oxygen for the benefit of corona patients
शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित कोरोना रोगियों की सहत्यार्थ एक निशुल्क ऑक्सीजन युक्त एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया।यह एम्बुलेंस जरूरत मंद लोगों की सहत्यार्थ 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश में अस्पतालों में बेड की कमी को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के दो मीटिंग हॉल चार हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल बनता है को आइसोलेशन वार्ड के तौर पर उपयोग करने का प्रस्ताव राज्यपाल को दिया है।उन्होंने कहा कि इन दोनों हॉल में 200 के आसपास बेड लग सकते है।उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार करती है तो कांग्रेस यहां उन लोगों को निशुल्क पोष्टिक खाने पीने की पूरी व्यवस्था भी करेगी।उन्होंने कहा कि राजीव भवन कोविड़ अस्पताल के नजदीक होने व मुख्य कार्ट रोड से जुड़े होने के कारण कोविड़ प्रभावित लोगों को बहुत उपयोगी सिद्ध हो सकता है।उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने राज्यपाल को एक पत्र लिखा है
उन्होंने कहा कि इस बारे उन्होंने जिला उपायुक्त व शिमला जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी सूचित किया है। कांग्रेस कोरोना से प्रभावित सभी लोगों की मदद का पूरा प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि गरीबो को राशन से लेकर उन्हें अस्पताल लाने तक कि कांग्रेस हर सम्भव मदद कर रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि से कोरोना प्रभावित रोगियों के लिए गांधी हेल्पलाइन के प्रदेश मुख्यालय के अतिरिक्त प्रदेश के सभी जिलों व ब्लॉकों में राहत केंद्र स्थापित किए है जो लोगों की हर संभव मदद कर रहें है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना राहत कार्यो के प्रभारी पूर्व मंत्री जी.एस.वाली के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर तक कोविड़ रिलीफ किटों का वितरण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी विधायक, पूर्व विधायक,जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में इन राहत कार्यो में लोगों की सेवा में जुटे है।उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से इस सेवा भाव मे जुड़े पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में कांग्रेस की ओर से ऑक्सीजन के साथ निशुल्क 28 एम्बुलेंस की व्यवस्था की है जो कोरोना संक्रमित लोगों की सेवा दिन रात कर रही है।उन्होंने कहा कि कोरोना के पहले दौर में भी कांग्रेस पार्टी ने लोगों की दिल खोल कर सेवा की थी और अब दूसरी लहर में भी वह तनमन से जुटी है।राठौर ने प्रदेश सरकार के मेक शिफ्ट अस्पताल बनाने की जगह आइसोलेशन के लिए प्रदेश में खाली पड़े होटलों को उपयोग में लाने की सलाह देते हुए कहा कि इससे उन होटल वालो को कुछ आर्थिक राहत मिल सकती है जिन्होंने बैकों से लाखों के ऋण ले रखे है और जिन पर दिनों दिन ब्याज पर व्याज चढ़ रहा है।इस दौरान उन्होंने शिमला जिला युवा कांग्रेस शहरी द्वारा संचालित गरीब लोगों को राशन किट को भी प्रेषित किया।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…