हिमाचल प्रदेश : राजीव भवन, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जीएस बाली द्वारा संचालित कोविड राहत किटों का वितरण

शिमला : कोरोना राहत कार्यो के प्रभारी पूर्व मंत्री जी.एस. बाली द्वारा संचालित कोविड़ राहत कार्यो के तहत शिमला जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा व शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने आज अपने सभी ब्लॉकों को इन कोविड़ रिलीफ किट्स का वितरण प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में किया।

प्रत्येक ब्लॉक को 50 कोविड़ किट्स,मास्क,सनेटीआज़र, पीपीई किट्स,सोडियम हाइड्रोक्लोराइड,ऑक्समीटर्स,व अन्य आवश्यक दवाएं प्रदान की गई।जिला अध्यक्ष शहरी जितेंद्र चौधरी ने अपने वार्ड सदस्यों को यह किट्स प्रदान की।इस दौरान ग्रामीण जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा ने जिला के ब्लॉक अध्यक्षों का आह्वान किया कि उन्हें इस संकट की घड़ी में लोगों की हर संभव मदद करनी है।उन्होंने कहा कि उन्हें आज जो यह किट्स प्रदान की गई है उसे उन्हें अपनी पंचायतों में भेज कर लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कोरोना से बचाव के प्रति सचेत करना है। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के स्वम् सेवकों से आशा वर्क्स के साथ मिल कर लोगों की स्वास्थ्य जांच में पूरा सहयोग करने को कहा।

ठियोग कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कवंर नरेंद्र सिंह,रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता,रोहड़ू ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला,जुबल कोटखाई के अध्यक्ष मोती लाल देरटा,शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष गोपाल शर्मा,चौपाल ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन मेहता को यह कोविड़ किट्स प्रदान की  गई।इस अबसर पर धर्मपाल ठाकुर,हेमंत शर्मा आशु, राजेश सेकटु, राकेश नेगी काकू,आकाश सैनी भी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago