मंडी : मंडी जिला में बेहतर प्रबंधन और जन सहयोग से कोरोना पर नकेल ,कोरोना की दूसरी लहर उतार पर..लेकिन सावधानी न छोड़ें

मंडी जिला में बेहतर प्रबंधन और जन सहयोग से कोरोना पर नकेल कसने में काफी हद तक कामयाबी मिली है। आंकड़ों के मुताबिक जिला में पिछले दो हफ्तों में संक्रमण दर में 15 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है और करीब 3 हजार एक्टिव केस कम हुए हैं।
उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि 15 मई के करीब जिला में संक्रमण की दर लगभग 30 प्रतिशत थी। मतलब हर 100 सैंपल के टैस्ट में 30 पॉजिटिव आ रहे थे। अब ये गिर कर 15 प्रतिशत से नीचे आ गई है। पिछले दो दिनों में संक्रमण दर 13 फीसदी रही है। ये एक सुखद संकेत है। इससे पता चल रहा है कि संक्रमण के फैलने में रोकथाम हुई है और धीरे धीरे से मामले घट रहे हैं।
इससे यह प्रतीत होता है कि कोरोना की दूसरी लहर अब उतार पर है। लेकिन जब पूरी तरह कोरोना मुक्ति नहीं हो जाती सावधानी जरूरी है।
23911 लोग दे चुके कोरोना को मात
उन्होंने बताया कि बीते दो हफ्तों में मंडी जिला में लगभग 3 हजार एक्टिव केस कम हुए हैं। 14 मई को मंडी जिला में 4108 एक्टिव मामले थे, जो जून आते आते घट कर 1140 रह गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिला में अब तक कुल 25392 मामले आए हैं जिनमें से अब तक 23911 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। 1140 एक्टिव मामले हैं।
मददगार रहा कोरोना कर्फ्यू, काम आई बंदिशें
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व प्रशासन द्वारा जनहित में लगाई गई पाबंदियां और सरकार का कोरोना कर्फ्यू लगाने का निर्णय कोरोना संक्रमण की चेन ब्रेक करने में प्रमुख रूप से मददगार रहा है। लोगों द्वारा कोरोना कर्फ्यू का ठीक से पालन और कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवहार के चलते स्थिति में सुधार देखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शादी-ब्याह के आयोजनों पर बंदिशें,धामों पर प्रतिबंध, लोगों की आवाजाही पर पाबंदियां, ऑफिस और बाजार बंद रखने जैसे कड़े फैसले संक्रमण की दर कम करने में कारगर रहे हैं।
अपनी जिम्मेदारी समझें
उन्होंने कहा कि पाबंदियां हमेशा के लिए नहीं रह सकतीं। ये धीरे धीरे हटाई जा रही हैं। सरकार ने कुछ ढिलाई दी है, जिसे संभवतः आगे और बढ़ाया जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपनी जिम्मेदारी समझें और सावधानी न छोड़ें। कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवहार करते रहें ताकि संक्रमण के फिर से बढ़ने की खतरे को टाला जा सके।
मास्क ठीक से पहनें, हाथों को साफ करते रहें और दो गज की दूरी का ध्यान रखें। कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत टैस्ट करवाएं।
बेहतर प्रबंधन के चलते कभी कम नहीं पड़े ऑक्सीजन बैड
  यह काबिलेगौर है कि कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप में लगातार बढ़ते मामलों के बीच भी मंडी जिला में मरीजों के लिए कभी ऑक्सीजन बैड की कमी नहीं खली। एक साथ संक्रमित मामलों का बहुत लोड बढ़ने पर भी बेहतर प्रबंधन के चलते मरीजों के लिए ऑक्सीजन बैड कभी कम नहीं पड़े।
मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के निर्देशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा समय रहते इंतजाम करने और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर प्रबंधन से हालात को सही ढंग से संभालने में आसानी हुई।
इसके साथ साथ जिला में कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान भी सुचारू रूप से चल रहा है। अब तक जिला में लोगों को 3.63 लाख से अधिक डोज दी जा चुकी हैं।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago