Shimla News : मुख्यमंत्री ने जोगिन्द्रनगर को दी 76.31 करोड़ रुपये की सौगातें, कई घोषणाएँ की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र में 76.31 करोड़ रुपये लागत की आठ परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 23.90 करोड़ रुपये की लागत से मिनी सचिवालय जोगिन्द्रनगर में नवनिर्मित भवन बी और डी ब्लॉक का लोकार्पण किया। उन्होंने 10.50 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय महाविद्यालय जोगिन्द्रनगर में नवनिर्मित सभागार, 8 करोड़ रुपये की लागत से जोगिन्द्रनगर-सरकाघाट-घुमारवीं सड़क पर रणा खड्ड पर बने पुल और ग्राम पंचायत पसल व सगनेहड़ में 3.70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेयजल योजना का उद्घाटन किया। https://tatkalsamachar.com/una-news-6/

श्री सुक्खू ने जोगिन्द्रनगर में 13.66 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत ढेलू, निचला गरोडु, दारट बगला इत्यादि क्षेत्रों के लिए पुरानी पेयजल आपूर्ति योजना के सुधारीकरण व विस्तारीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने 7.10 करोड़ रुपये से गांव डोल में तथा 7.21 करोड़ रुपए की लागत से डोल नाला, छो नाला और गदयाड़ा नाला में तटीयकरण परियोजना की आधारशिला रखी। उन्होंने 2.24 करोड़ रुपये की लागत से सरोहली-सुक्कड खड्ड पर बनने वाले पुल का भूमि पूजन भी किया। 

उन्होंने मंडी जिला की बेटियों के सशक्तिकरण के लिए देई 2.0 कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और सात बच्चियों को सम्मानित किया। उन्हें 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।  

जोगिन्द्रनगर के मेला ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र में 32 सड़कों के निर्माण के लिए राज्य सरकार पूरी धनराशि प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि जोगिन्द्रनगर अस्पताल में सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही चिकित्सकों और नर्सों के लिए आवास निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मकरेड़ी स्कूल का नया भवन बनाया जाएगा और जोगिन्द्रनगर आईटीआई में नए ट्रेड शुरू किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने भरमेरा-बनोग में पुल के निर्माण और छम्ब कुठेहड़ा बड्डू सड़क के साथ-साथ बेली ब्रिज बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने महिला मंडलों को 20-20 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। https://youtu.be/l5Q7Xbwnr1I?si=owoahHPK5lUOTtsm

मुख्यमंत्री ने कहा वर्तमान राज्य सरकार की नीतियों से हिमाचल प्रदेश अपने पांव पर खड़ा होने लगा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कड़े फैसले ले रही है, जिसका लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए प्राकृतिक खेती से उगाई गई गेहूं और मक्की की फसल क्रमशः 40 रुपये और 30 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद रही है। गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 32 से बढ़ाकर 45 और भैंस के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 47 से बढ़ाकर 55 रुपये किया गया है।

श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार आम आदमी को घर-द्वार पर सभी सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है। राज्य सरकार ने लंबित राजस्व मामलों का निपटारा करने के लिए राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया, जिससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से छुटकारा मिला। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 2.26 करोड़ रुपये की मदद प्रदान की गई है। 

उन्होंने कहा कि भूभू जोत टनल का मामला प्रधानमंत्री के साथ उठाया गया है और अगर जयराम ठाकुर इस परियोजना को रुकवाने दिल्ली न जाएं तो यह टनल हिमाचल प्रदेश को मिलना तय है। उन्होंने कहा कि मंडी-पठानकोट राजमार्ग बीच-बीच में टू लेन था लेकिन हम पूरी सड़क फोर लेन करवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, जिससे पर्यटन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि शानन परियोजना को वापस हासिल करने के लिए राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही है। 

भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने वर्ष 2017-2022 तक हिमाचल प्रदेश की संपदा को लुटाया, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार ने चोर दरवाजों को बंद किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक लाभ के लिए विधानसभा चुनाव से पहले 5000 करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांट दी और बिजली-पानी फ्री कर दिया। बड़े-बड़े होटलों को भी सब्सिडी का लाभ दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सब्सिडी का युक्तिकरण किया, लेकिन आम आदमी पर कोई बोझ नहीं डाला गया है। पिछले 20 महीने राज्य सरकार ने चोर दरवाजे बंद करके 2200 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया है। राज्य सरकार ने ओपीएस दी और चार प्रतिशत डीए की एक और किश्त जारी की गई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स के माध्यम से एक चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार को फिर से 40 सीटें प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा ‘‘भोले का भगवान होता है। इस उप-चुनाव के दौरान छः नए लोगों को फिर से विधायक बनने का मौका मिला है। यह चुनाव सरकार बचाने का चुनाव नहीं था, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती और प्रदेश की जनता के सम्मान का चुनाव था। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को एक बार फिर जनादेश दिया।’’ उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के बावजूद भाजपा हिमाचल प्रदेश को बदनाम करने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से केंद्र को मिलने वाले टैक्स का हिस्सा राज्य को मिलता है, जो राज्य का हक है। श्री सुक्खू ने कहा कि ‘‘जब तक मैं मुख्यमंत्री हूं, प्रदेश की संपदा को लुटने नहीं दूंगा। मैं फिर कहना चाहता हूं कि अगर एसजेवीएनएल ने राज्य सरकार की शर्तें नहीं मानी तो प्रदेश सरकार 210 मेगावाट क्षमता की लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1, 66 मेगावाट धौलासिद्ध विद्युत परियोजना और 382 मेगावाट सुन्नी विद्युत परियोजनाओं का अधिग्रहण करेगी।’’

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हैं लेकिन उन्होंने मंडी जिला के लिए कुछ नहीं किया। मंडी की जनता को केवल शब्दों में उलझाए रखा। 

श्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर लगातार क्षेत्र की सेवा के लिए काम कर रहे हैं और क्षेत्र के लोगों के दर्द को वह अपना दर्द मानते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से सेवा करने वालों का भगवान भी साथ देते हैं। 

जोगिन्द्रनगर के बच्चों ने गुल्लक बचत से मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष में धनराशि का अंशदान किया।

विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह का जोगिन्द्रनगर पहुंचने पर स्वागत किया और कहा कि उनकी सोच सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिना भेदभाव के काम करते हैं और वह दिल से जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री सुक्खू ने छात्र जीवन से बहुत संघर्ष किया है और कड़ी मेहनत के बाद वह देवी-देवताओं के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र बहुत खूबसूरत है और इसमें विपक्ष की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका है। 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जीवन ठाकुर ने सभी परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उनका जोगिन्द्रनगर में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य के हितों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 110 मेगावाट क्षमता के शानन परियोजना को वापस पाने के लिए वर्तमान राज्य सरकार मजबूत कदम उठा रही है और व्यास वैली प्रोजेक्ट जल्द पूरा होने वाला है, जिसका आने वाले समय में प्रदेश को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही 270 मेगावाट क्षमता का थाना-पलौन में पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए भी सीएम का आभार व्यक्त किया।  उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक आम परिवार से निकलकर आज मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं। 

जीवन ठाकुर ने कहा कि श्री सुक्खू ने ही उन्हें समाज सेवा का मौका दिया, जिसके लिए वह जीवन भर आभारी रहेंगे। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रभाव को कम करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। 

इससे पूर्व जोगिंद्रनगर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक चंद्रशेखर, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, विजय पाल सिंह, जगदीश रेड्डी, उपायुक्त अपूर्व देवगन एवं पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

17 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

17 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

17 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

21 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

24 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

1 day ago