Shimla News : जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री

भूभू जोत टनल का मामला प्रधानमंत्री के साथ उठाया गया है और अगर जयराम ठाकुर इस परियोजना को रुकवाने दिल्ली न जाएं तो यह टनल हिमाचल प्रदेश को मिलना तय है। उन्होंने कहा कि मंडी-पठानकोट राजमार्ग बीच-बीच में टू लेन था लेकिन हम पूरी सड़क फोर लेन करवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, जिससे पर्यटन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि शानन परियोजना को वापस हासिल करने के लिए राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही है।https://tatkalsamachar.com/cm-shimla/
भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने वर्ष 2017-2022 तक हिमाचल प्रदेश की संपदा को लुटाया, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार ने चोर दरवाजों को बंद किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक लाभ के लिए विधानसभा चुनाव से पहले 5000 करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांट दी और बिजली-पानी फ्री कर दिया। बड़े-बड़े होटलों को भी सब्सिडी का लाभ दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सब्सिडी का युक्तिकरण किया, लेकिन आम आदमी पर कोई बोझ नहीं डाला गया है। पिछले 20 महीने राज्य सरकार ने चोर दरवाजे बंद करके 2200 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया है। राज्य सरकार ने ओपीएस दी और चार प्रतिशत डीए की एक और किश्त जारी की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स के माध्यम से एक चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार को फिर से 40 सीटें प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा ‘‘भोले का भगवान होता है। इस उप-चुनाव के दौरान छः नए लोगों को फिर से विधायक बनने का मौका मिला है। यह चुनाव सरकार बचाने का चुनाव नहीं था, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती और प्रदेश की जनता के सम्मान का चुनाव था। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को एक बार फिर जनादेश दिया।’’ उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के बावजूद भाजपा हिमाचल प्रदेश को बदनाम करने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से केंद्र को मिलने वाले टैक्स का हिस्सा राज्य को मिलता है, जो राज्य का हक है। श्री सुक्खू ने कहा कि ‘‘जब तक मैं मुख्यमंत्री हूं, प्रदेश की संपदा को लुटने नहीं दूंगा। मैं फिर कहना चाहता हूं कि अगर एसजेवीएनएल ने राज्य सरकार की शर्तें नहीं मानी तो प्रदेश सरकार 210 मेगावाट क्षमता की लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1, 66 मेगावाट धौलासिद्ध विद्युत परियोजना और 382 मेगावाट सुन्नी विद्युत परियोजनाओं का अधिग्रहण करेगी।’’
उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हैं लेकिन उन्होंने मंडी जिला के लिए कुछ नहीं किया। मंडी की जनता को केवल शब्दों में उलझाए रखा।https://youtu.be/CSGOV-mwc_4?si=8EDL_J8hWm4_MxcW
श्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर लगातार क्षेत्र की सेवा के लिए काम कर रहे हैं और क्षेत्र के लोगों के दर्द को वह अपना दर्द मानते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से सेवा करने वालों का भगवान भी साथ देते हैं।
जोगिन्द्रनगर के बच्चों ने गुल्लक बचत से मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष में धनराशि का अंशदान किया।
विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह का जोगिन्द्रनगर पहुंचने पर स्वागत किया और कहा कि उनकी सोच सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिना भेदभाव के काम करते हैं और वह दिल से जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री सुक्खू ने छात्र जीवन से बहुत संघर्ष किया है और कड़ी मेहनत के बाद वह देवी-देवताओं के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र बहुत खूबसूरत है और इसमें विपक्ष की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जीवन ठाकुर ने सभी परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उनका जोगिन्द्रनगर में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य के हितों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 110 मेगावाट क्षमता के शानन परियोजना को वापस पाने के लिए वर्तमान राज्य सरकार मजबूत कदम उठा रही है और व्यास वैली प्रोजेक्ट जल्द पूरा होने वाला है, जिसका आने वाले समय में प्रदेश को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही 270 मेगावाट क्षमता का थाना-पलौन में पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए भी सीएम का आभार व्यक्त किया।  उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक आम परिवार से निकलकर आज मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं।
जीवन ठाकुर ने कहा कि श्री सुक्खू ने ही उन्हें समाज सेवा का मौका दिया, जिसके लिए वह जीवन भर आभारी रहेंगे। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रभाव को कम करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
इससे पूर्व जोगिंद्रनगर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक चंद्रशेखर, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, विजय पाल सिंह, जगदीश रेड्डी, उपायुक्त अपूर्व देवगन एवं पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

6 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

2 weeks ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

3 weeks ago