Categories: Blog

Sirmour News : मुख्यमंत्री ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 110 करोड़ रुपए की विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 110 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने कमरऊ तहसील की ग्राम पंचायत कान्डो चियोग में 59.67 लाख रुपए लागत से निर्मित प्रवाह सिंचाई योजना सुइंगा बाग तथा 1.85 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना कान्डो चियोग का लोकार्पण किया।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 15.90 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सालवाला-सतौन मार्ग की आधारशिला रखी। उन्होंने उप तहसील रोनहाट में 69.60 लाख रुपए लागत से निर्मित होने वाले पशु चिकित्सालय तथा 15.02 लाख रुपए की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टटियाना में बरामदे सहित दो अतिरिक्त कमरों की आधारशिला रखी।  

मुख्यमंत्री ने 07 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले शिलाई नाया से कन्डी-सुंदराड़ी सड़क, 17.64 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले द्राबिल नैनीधार से हलां सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने 30.68 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले कफोटा-कोटी-कान्डो-चियोग से टौंस पुल तक सड़क https://www.youtube.com/watch?v=Mgz1uJ685ng&t=520s के स्तरोन्यन कार्य की भी आधारशिला रखी।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 1.38 करोड़ रुपए की लागत से टिम्बी में निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, नागरिक अस्पताल शिलाई में 19.36 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक सुविधा युक्त 100 बिस्तर वाले अस्पताल, ग्राम पंचायत शरली मानपुर में 2.95 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना गुड्डी तथा ग्राम पंचायत बांदली में 2.25 करोड़ रुपए की लागत से बागना बस्ती के लिए निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री ने सतौन में 06 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले राजीव गांधी आदर्श डे बोर्डिंग स्कूल तथा कफोटा में 3.79 करोड़ रुपए से लागत से निर्मित होने वाले 33 के.वी विद्युत उप केन्द्र का शिलान्यास भी किया।


मुख्यमंत्री ने शिलाई में प्रदेश विद्युत बोर्ड का मण्डल कार्यालय खोलने, शिलाई में विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता का कार्यालय खोलने, कमरऊ तहसील में तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय स्थापित करने तथा जाखना में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने की घोषणा की। उन्होंने रोनहाट में खण्ड शिक्षा कार्यालय खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने कोटा-पाब तथा हलां में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और थोटां जाखल, उत्तरी तथा नाया https://www.tatkalsamachar.com/solan-news-election-rallies/ पंजौर में स्वास्थ्य उपकेन्द्र खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने खुबयार में राजकीय माध्यमिक पाठशाला, गंगटोली में राजकीय उच्च पाठशाला, तालो बास में राजकीय प्राथमिक पाठशाला, ग्राम पंचायत कोड़गा के पनवार में राजकीय प्राथमिक पाठशाला, जखांडो में पशु औषधालय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिलाई अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक भी उपलब्ध करवाएं जाएंगे।  
मुख्यमंत्री ने बंबरार खड्ड पर पुल निर्मित करने, शिलाई खण्ड की 10 सड़कों के लिए 25 लाख रुपए प्रत्येक सड़क तथा मानल-कोडगा-सकानली मार्ग के लिए 24 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की।

इसके अतिरिक्त रेणुका विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह में प्रदेश विद्युत बोर्ड का मण्डल कार्यालय तथा ददाहू में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय खोलने और हरिपुरधार स्थित नागरिक अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान, प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार, नाहन के विधायक अजय सोलंकी, पावंटा साहिब के पूर्व विधायक किरणेश जंग, विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की उम्मीदवार रहीं दयाल प्यारी, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष आनन्द परमार, प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव अवनीत लाम्बा, खण्ड कांग्रेस समिति शिलाई के अध्यक्ष सीता राम शर्मा, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, अन्य गणमान्य व्यक्ति, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा, अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शिलाई निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Congress: गारंटियां पूरी कर सरकार ने निभाया चुनावी वायदा

मात्र साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी सभी चुनावी गारंटियों…

3 days ago

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 14 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…

4 days ago

CM News: मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…

5 days ago

IGMC Shimla: प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…

6 days ago

Auckland House School for Boys Hosts Spectacular Grand Carnival in Shimla

Auckland House School for Boys organised a vibrant and grand Carnival on Friday amidst great…

1 week ago

मुख्यमंत्री ने बादल फटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति के वैज्ञानिक अध्ययन के दिए निर्देश

सभी राज्य स्तरीय आपदा अनुसंधान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय केन्द्र के माध्यम से संचालित किए जाएंगे:…

1 week ago