Categories: Blog

Cabinet Decisions : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में जेओ (आईटी) कोड-817 के लिए गठित मंत्रिमण्डल उप-समिति की सिफारिशों को स्वीकृति प्रदान की और हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया आरम्भ करने के लिए अधिकृत किया।
बैठक में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के सुचारू संचालन के लिए वाहन चालकों के 113 पद भरने को स्वीकृति प्रदान की गई।
मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सीधी भर्ती के माध्यम से लिपिक के 50 पद भरने की भी स्वीकृति प्रदान की।
मंत्रिमण्डल ने विभिन्न विभागों में 31 मार्च, 2024 तक सात वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले चतुर्थ श्रेणी के अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी बनाने का निर्णय लिया।
मंत्रिमण्डल ने एचपीएसईबीएल में बिजली की कमी को पूरा करने के लिए हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित दर पर एचपीएसईबीएल को राज्य सरकार की ओर से मुफ्त बिजली आवंटित करने का भी निर्णय लिया। https://www.tatkalsamachar.com/cm-inaugurated-laid-foundation/ इस निर्णय से एचपीएसईबीएल तथा प्रदेश के लोगों को लाभ पहुंचेगा।
मंत्रिमण्डल ने राज्य सीआईडी में हिमाचल प्रदेश पुलिस साइबर लैब की स्थापना को भी स्वीकृति प्रदान की।
मंत्रिमण्डल ने जिला कांगड़ा के इंदौरा में उप पुलिस अधीक्षक के कार्यालय को खोलने की स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में जिला चम्बा के चुवाड़ी में नया उपमण्डलीय पुलिस कार्यालय खोलने तथा जिला चम्बा के सिहंुता में पुलिस चौकी https://www.youtube.com/@tatkalsamachar9077/videos को पुलिस स्टेशन में स्त्तरोन्नत करने को भी निर्णय लिया।
मंत्रिमण्डल ने जिला चम्बा के चुवाड़ी पुलिस स्टेशन के तहत हटली में नई पुलिस चौकी खोलने को भी स्वीकृति प्रदान की।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago