Categories: Blog

Solan News : निर्वाचन रैलियों के लिए रैली स्थल चिन्हित

लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन ज़िला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन रैलियों के लिए रैली स्थल चिन्हित कर लिए गए हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक को सम्बोधित करते हुए दी।


अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में मुख्य बाजार अर्की शिव मंदिर के समीप, कुनिहार में तालाब के समीप, दाड़लाघाट में पशु पालन के समीप तथा डुमैहर (दोलंग मैदान) को रैली स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है।


उन्होंने कहा कि 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पंजैहरा मैदान मंदिर के समीप, पंचायत घर के बरूणा के समीप बरूणा मैदान, पुराना छात्र विद्यालय नालागढ़, अनाज मण्डी मैदान नालागढ़, राजकीय महाविद्यालय रामशहर के समीप रामशहर (रिवालसर) मैदान तथा पंचायत घर नन्ड के समीप नन्ड मैदान को निर्वाचन रैलियों के लिए रैली स्थल चिन्हित किया गया है।


अजय कुमार यादव ने कहा कि 52-दून विधानसभा क्षेत्र में पुरानी सब्जी मण्डी बद्दी के समीप हनुमान चौक, बद्दी तहसील के टीपरा गांव में बरोटीवाला-हरिपुर मार्ग के समीप खेल मैदान, चण्डी-पट्टा मार्ग पर मेला मैदान https://www.tatkalsamachar.com/kasauli-assembly-constituency/ (बरड कालोनी मैदान), बस अड्डा चण्डी, बस अड्डा कुठाड़, बस अड्डा गोयला तथा पट्टा में बस अड्डे के समीप मैदान को रैली स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है।  


उन्होंने कहा कि 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में ठोडो मैदान, गंज बाजार सोलन, पुराना बस अड्डा सोलन, कथैड़ बाई पास सोलन पर पुलिस लाईन मैदान, कण्डाघाट में पंचायत घर सिरीनगर के समीप पड़ाव, सिद्ध बाबा मैदान चायल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट के समीप मैदान को रैली स्थल के लिए चिन्हित किया गया है।


अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में सेना अस्पताल के समीप मैदान (कैंट बोर्ड अथवा सेना प्रशासन की अनुमति उपरांत), आदत बाजार कसौली मैदान कश्मीरी महोल्ला (कैंट बोर्ड कसौली की अनुमति उपरांत), दशहरा मैदान गड़खल, सिहारड़ी मूसलमाना मार्ग धर्मपुर पर सब्जी मण्डी के समीप सब्जी मण्डी मैदान, सब्जी मण्डी देहली दत्यार, https://www.youtube.com/@tatkalsamachar9077/community सेक्टर-5 परवाणू स्थित दशहरा मैदान, सेक्टर-6 परवाणू स्थित फल मण्डी मैदान तथा सुबाथू में गुग्गा माड़ी मंदिर मैदान (कैंट बोर्ड सुबाथू की अनुमति उपरांत) को रैली स्थल के लिए चिन्हित किया गया है।


इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के शिव दत्त ठाकुर, संधीरा दुल्टा, सुषमा थापर, अर्पणा ठाकुर, नवीन सूद, रूपेन्द्र कौर तथा कंचन राणा, भारतीय जनता पार्टी के चन्द्र कांत शर्मा, आम आदमी पार्टी की रीता ठाकुर तथा भरत ठाकुर सहित तहसीलदार निर्वाचन सोलन ऊषा चौहान एवं निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

5 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

6 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago