आंध्र प्रदेश के एक केमिकल प्लांट में गैस लीक होने से आठ लोगों की मौत !

आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम के एक केमिकल प्लांट में गैस लीक होने से आठ लोगों की मौत हो गई है. वहाँ चारो तरफ़ अफरातफरी का माहौल है.

विजाग के पुलिस कमिश्नर आरके मीना ने बीबीसी तेलुगू को बताया है कि तीन लोगों की मौत प्लांट के पास हुई और पांच लोगों की मौत किंग जॉर्ज अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. अब तक गैस रिसाव शुरू होने की वजह पता नहीं चली है. प्लांट के मैनेजमेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

पुलिस ने आसपास के पाँच गाँवों को ख़ाली करा दिया है और उन्हें मेघाद्री गेड्डा और दूसरे सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है. कइयों ने आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ़ होने की शिकायत की है.

ख़ासकर बुज़ुर्गों और छोटे बच्चों को सांस लेने में परेशानी हो रही है.

यह केमिकल प्लांट एलजी पॉलिमर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का है. 1961 में बना यह प्लांट हिंदुस्तान पॉलिमर्स का था जिसका 1997 में दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी ने अधिग्रहण कर लिया था.

ज़िला अधिकारी विनय चांद ने कहा है कि 200 लोग इस हादसे से बीमार हुए हैं. कहा जा रहा है कि स्टाइरीन गैस लीक हुई है. जब गैस लीक हुई तो लोग सोए हुए थे. सभी को इलाज के लिए भेजा रहा है.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

1 day ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago