Categories: India

चीन हॉट स्प्रिंग से पीछे हटने को राजी, पैंगोंग और गोगरा में लगा रहा अड़ंगा

भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव देखा जा रहा है. हालांकि कोर कमांडर की बैठक के बाद चीन अब कई इलाकों से पीछे हटने को राजी हो गया है लेकिन कुछ इलाकों में चीन अभी भी बना रहना चाहता है. चीन पूर्वी लद्दाख में अड़ंगा लगा रहा है और फिंगर 4 और 5 पर बना रहना चाहता है.

कोर कमांडर की बैठक के बाद चीन ने हॉट स्प्रिंग से पीछे हटने के संकेत दिए हैं. हालांकि चीन की आनाकानी भी देखने को मिली है. पूर्वी लद्दाख में चीन अभी भी अड़ंगा लगा रहा है. चीन पैंगोंग और गोगरा से पीछे नहीं हट रहा है. फिंगर 4 और 5 इलाके में चीन टिका रहना चाहता है.

अभी भी रिज लाइन या छोटे पहाड़ी रास्तों पर चीन की मौजूदगी है. चीन फिंगर 4 और 5 से पूरी तरह से नहीं हटना चाहता है. इसके अलावा गोगरा के उत्तर-पश्चिम में स्थित क्षेत्रों से भी चीनी सैनिक अभी भी पीछे नहीं हटे हैं. गोगरा क्षेत्र अभी भी अस्थिर बना हुआ है.

बता दें कि गलवान घाटी में पीपी14 पर भारत और चीन के बीच 15 जून को खूनी संघर्ष हुआ था. इस दौरान 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे. इस घटना के बाद से भारत और चीन के सैनिकों के बीच कई बार बैठकें हुई है. जिसमें तनाव कम करने के लिए टकराव वाले क्षेत्रों से सैनिकों के पीछे हटने पर बातचीत हुई है.

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

14 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago