Categories: Indiaदेश

देश में कोरोना से ज्यादा खतरनाक बीमारी आई, सूरत में पहला केस

अभी तक देश में लोग कोरोना वायरस से परेशान थे, अब देश में कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक बीमारी आ चुकी है. इस बीमारी का पहला केस गुजरात के सूरत में देखने को मिला है. सूरत में एक बच्चे में इस बीमारी के लक्षण देखे गए हैं.

इस बीमारी का नाम है मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (Multisystem Inflammatory Syndrome). इसे MIS-C भी कहते हैं. पहला मामला सामने आने के बाद सूरत और गुजरात में लोगों की चिंता बढ़ गई है.

सूरत में रहने वाले एक परिवार के 10 वर्षीय बच्चे के शरीर में MIS-C यानी  मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम के लक्षण देखे गए हैं. हैरानी इस बात की है कि यह बीमारी अभी तक सिर्फ अमेरिका और यूरोपीय देशों में होती थी. ज्यादातर मामले वहीं दिखते थे.

परिवार ने अपने बेटे को सूरत के एक अस्पताल में भर्ती किया है. बच्चे को बुखार है. उसे उल्टी, खांसी, दस्त हो रहे हैं. साथ ही उसकी आंखें और होंठ भी लाल हो गए हैं.पहले सूरत के डॉ. आशीष गोटी ने बच्चे को देखा. फिर उन्होंने सूरत और मुंबई के अन्य डॉक्टरों की सलाह ली. जांच रिपोर्ट आई तो पता चला कि बच्चे के शरीर में मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम के लक्षण हैं.

इस समय इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे इस बच्चे के दिल की पंपिंग 30 फीसदी घट गई थी. उसके शरीर की नसें फूल गई थीं. इस वजह से उसे दिल का दौरा पड़ सकता था. लेकिन सात दिन के इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया. लेकिन डॉक्टरों ने इस बीमारी के देश में फैलने की आशंका जताई है.

इस बीमारी की चपेट में 3 साल के बच्चे से लेकर 20 साल तक के किशोर आ सकते हैं. बच्चों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना की तरह ही इसे भी जांच में पकड़ना मुश्किल होता है.

MIS-C से बचने के लिए एक ही उपाय है कि इसके लक्षणों को ध्यान में रखने की ज़रूरत है. जैसे ही बच्चे को बुखार, उल्टी, दस्त, आंखें और होंठ लाल दिखे तुरंत बच्चे को डॉक्टर को दिखाएं. इसका इलाज है लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने से ये कोरोना से ज्यादा खतरनाक हो सकता है.

Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

22 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago