लद्दाख में तनाव के बाद भारत ने चीन के खिलाफ उठाया सबसे सख्त कदम

भारत ने गुरुवार को सरकारी कॉन्ट्रैक्ट को लेकर पड़ोसी देशों के लिए नियम सख्त कर दिए हैं. नए नियमों के मुताबिक, सरकारी कॉन्ट्रैक्ट के लिए अब पड़ोसी देशों के बिडर्स (बोली लगाने वाले) को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा और सिक्योरिटी क्लियरेंस लेनी होगी. भारत सरकार के इस फैसले को चीन को काउंटर करने के तौर पर देखा जा रहा है.

भारत सरकार की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि भारत की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ये फैसला लिया गया है. भारत की सीमा चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार, नेपाल और भूटान से लगती है. हालांकि, सरकारी बयान में किसी देश का नाम नहीं लिया गया है.

सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, भारत की सीमा से लगे देश के बिडर्स किसी वस्तु या सेवा की खरीद में बोली तभी लगा पाएंगे जब वे किसी अथॉरिटी के साथ पहले से रजिस्टर होंगे. इसके अलावा, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से राजनीतिक और सुरक्षा के स्तर पर मंजूरी लेना भी अनिवार्य होगा. हालांकि, अभी तक इसे लेकर नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

अप्रैल महीने में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को लेकर भी भारत सरकार ने इसी तरह के निर्देश जारी किए थे. कोरोना महामारी में कमजोर पड़ रही भारतीय कंपनियों के अधिग्रहण से चीनी कंपनियों को रोकने के लिए एफडीआई के नियमों को सख्त कर दिया गया था. भारत ने उस वक्त भी चीन का नाम नहीं लिया था लेकिन भारत में कारोबारी हित जुड़े होने की वजह से चीन की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई थी. चीन ने इसे नीतिगत भेदभाव करार दिया था.

गुरुवार को देर रात जारी हुए आदेश में सरकार ने कहा है कि ये पाबंदियां सरकारी बैंक, वित्तीय संस्थाओं और सरकारी एंटरप्राइजेज की तरफ से जारी किए गए टेंडर्स पर लागू होंगी.

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago