Chief Minister: शिमला में सर्कुलर रोड पर नवबहार से चिकित्सा महाविद्यालय तक बनाई जाएगी 890 मीटर सुरंग

शिमला शहर में यातायात की समस्या के निवारण के लिए राज्य सरकार जाखू पहाड़ी के नीचे नव बहार पेट्रोल पंप के समीप से सर्कुलर रोड पर चिकित्सा महाविद्यालय शिमला तक 890 मीटर लंबी डबल लेन सुरंग का निर्माण करेगी। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां लोक निर्माण विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग का निर्माण 295 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसमें से 100 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं और इस माह के अंत तक निविदा प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। https://tatkalsamachar.com/shimla-news-alleges/ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिमला शहर में विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जा सकें।  


उन्होंने लोक निर्माण विभाग को वाहनों का सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सर्कुलर रोड़ पर सभी बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। इसके दृष्टिगत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी। https://www.youtube.com/watch?v=BMfbm63r7jM उन्होंने कहा कि सर्कुलर रोड़ को चौड़ा एवं सुदृढ़ करने के लिए 122 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पार्किंग से संबंधित आधारभूत ढांचे को भी सुदृढ़ किया जाएगा तथा 3000 अतिरिक्त वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा सृजित की जाएगी।


ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शिमला शहर में ओवरहेड तारों को हटाने की योजना पर दृढ़ता से कार्य कर रही है। इसके दृष्टिगत विद्युत केबल और ऑप्टिकल फाइबर के लिए भूमिगत डक्ट बिछाई जाएंगी। इस परियोजना के प्रारंभिक चरण में माल रोड, लोअर बाजार तथा मिडिल बाजार क्षेत्रों पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया जाएगा और लगभग 23 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सभी परियोजनाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, ताकि प्रदेशवासियों को लाभान्वित किया जा सके।


बैठक में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्त्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, प्रधान सचिव देवेश कुमार तथा डॉ. अमनदीप गर्ग, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण एन.के. सिंह, प्रधान मुख्य अरण्यपाल, वन, राजीव कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
.0.

Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

2 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

2 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

3 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

6 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

9 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

9 hours ago