Sirmour News: अमेरिकी नागरिकों के चूड़धार से सफल रेस्क्यु के लिए अमेरिकी दूतावास ने सिरमौर प्रशासन का आभार जताया, भेजा प्रशस्ति पत्र

नई दिल्ली स्थित यू.एस. अंबेसी (अमेरिकी दूतावास) द्वारा गत 11 मई को चूड़धार में फंसे भारतीय मूल की दो महिला अमेरिकी नागरिकों के सफल एयर लिफ्ट के लिये सिरमौर जिला प्रशासन का आभार जताते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। https://tatkalsamachar.com/shimla-news-congress/ अमेरिकी दूतावास द्वारा उपायुक्त सिरमौर को भेजे गये आभार एवं प्रशस्ति पत्र में दो अमेरिकी नागरिकों की जान बचाने के लिए सिरमौर प्रशासन का आभार जताया गया है।

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी आज बुधवार को नाहन में अमेरिकी दूतावास से प्राप्त प्रशस्ति पत्र को सम्बन्धित अधिकारियों के साथ सांझा करते हुए प्रदान की।

सुमित खिमटा ने बताया कि गत 11 मई को भारतीय मूल की दो अमेरिकी पर्वतारोही  (ट्रकरों) के चूड़धार के ‘‘तीसरी’’ में फंसे होने की सूचना मिलने पर अमेरिकी नागरिक अभय सोनावाले और सोनिया रतन को भारतीय वायु सेना के दो चीता हेलीकाप्टरों के माध्यम से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया था।
सुमित खिमटा ने कहा https://www.youtube.com/watch?v=BMfbm63r7jM कि स्पाईनल इंजुरी से घायल अमेरिकी नागरिक सोनिया रतन  के परिवार द्वारा उनके रेस्क्यु में आये खर्च को वहन करने सम्बन्धी आग्रह प्राप्त हुआ है

जिसे प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के समक्ष रखा जायेगा।
  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, एसडीएम संगड़ाह सुनील कुमार, एसडीएम नाहन सलीम आजम, सहायक आयुक्त गौरव महाजन, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
.0.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago