मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों को रक्तचाप माॅनिटर भेंट किए

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राज्य के पुलिस कर्मियों को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत प्रदान किए गए ब्लड प्रेशर माॅनिटर भेंट किए।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन द्वारा किए इस नेक कार्य की सराहना की और कहा कि इससे पुलिस कर्मियों को अपने रक्तचाप की निगरानी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को अलग-अलग तरह के वातावरण और विषम परिस्थितियों में भी काम करना होता है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि वह अपना यथोचित शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करें।
जय राम ठाकुर ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक ने 392 रक्तचाप माॅनिटर प्रदान किए हैं जो सभी पुलिस थानों, पुलिस चैकियों और पुलिस बटालियनों को प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक ने पुलिस बल को ब्लड शुगर निगरानी और तौल (वेईंग) मशीन प्रदान करने के लिए भी सहमति व्यक्त की है, जो पुलिस थानों को प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि ये सभी उपकरण पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से फिट रखने के अलावा उनके स्वास्थ्य मापदंडों की निगरानी में भी मदद करेंगे।
मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस के लिए एक लाख एन 95 मास्क प्रदान करने के लिए अरविंद मिल्स अहमदाबाद के प्रबंधन का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कोविड महामारी के दौरान सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने न केवल देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे पर्यटकों और हिमाचल के लोगों के राज्य के आवागमन, बल्कि कानून और व्यवस्था को भी प्रभावी ढंग से बनाए रखा।

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पुलिस बल के विभिन्न मुद्दों पर विचारशील होने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने इस परोपकारी कार्य के लिए स्टेट बैंक आॅफ इंडिया प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसबीआई और अरविंद मिल्ज द्वारा उपलब्ध करवाए गए सभी उपकरण और मशीनें राज्य के पुलिस थानों में प्रदान की जाएंगी।
डीजीएम एसबीआई पवन कुमार ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि एसबीआई जल्द ही राज्य के पुलिस बल को ब्लड शुगर टैस्टिंग मशीन उपलब्ध कराएगा।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अशोक तिवारी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला ने कार्यक्रम का संचालन किया।
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल और अन्य पुलिस अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

22 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago