प्रधानमंत्री की वीडियो काॅन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से देश में कोविड-19 की उभरती स्थिति और टीकाकरण अभियान की समीक्षा के लिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उप राज्यपालों और प्रशासकांे के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंस में भाग लिया।
प्रधानमंत्री ने राज्यों से परीक्षण सुविधाएं बढ़ाने के अलावा ट्रेसिंग और उपचार पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने टीकाकरण बढ़ाने और वैक्सीन का न्यूनतम अपव्यय सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।  
गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो काॅन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और बैठक का संचालन किया। उन्होंने कहा कि भारत वैक्सीन की प्रतिदिन 31 लाख डोज प्रदान कर रहा है जो कि अमरिका से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि इस माह की 5 तारीख को एक ही दिन में 43 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उप राज्यपालों और प्रशासकांे ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में भाग लिया।
भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने कोविड-19 की स्थिति और देश में टीकाकरण अभियान की प्रगति पर प्रस्तुति दी।
उन्होंने बताया कि देश में वैक्सीन का पर्याप्त मात्रा में भंडार उपलब्ध है और नौ करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा और स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी मुख्यमंत्री के साथ शिमला में उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

1 day ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी धाम का होगा भव्य कायाकल्प, करीब 250 करोड़ रुपये से विकसित होगा विश्वस्तरीय धार्मिक परिसर

श्री चिंतपूर्णी जी (ऊना), 15 जून. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को माता श्री चिंतपूर्णी…

2 days ago

Shimla News: जान बचाने की गुहार लगाने के बाद भी हत्या ,क्या कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं खोल रही हैं कानून-व्यवस्था की कलईअपराधियों पर…

3 days ago

Sarnahuli Fair: तकनीकी शिक्षा मंत्री होंगे जिला स्तरीय सरनाहुली मेला-2026 के समापन समारोह के मुख्य अतिथि

नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मंडी जिला के…

5 days ago

मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में आरडीजी सहित हिमाचल हितों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

6 days ago