मुख्यमंत्री ने राज्य के स्वर्ण जयंती समारोह के लिए प्रभावी मीडिया योजना तैयार करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक प्रभावी मीडिया योजना तैयार की जानी चाहिए, जिससे प्रत्येक हिमाचलवासी को यह महसूस हो कि वह हर क्षेत्र में  प्रदेश की 50 वर्षों की शानदार यात्रा का सहभागी रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सम्पर्क अधिकारियों को आम आदमी के हित के लिए आरम्भ की गई प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रचार के लिए अधिक उत्साह, समर्पण और व्यवसायिकता के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि इन्हें सही परिपेक्ष्य में प्रदर्शित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश का स्वर्ण जयंती वर्ष विभाग की व्यवसायिकता को दिखाने का बेहतर अवसर है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की स्वर्ण जयंती के अवसर पर विभाग द्वारा बनाए जा रहे वृतचित्र में 50 वर्षों के दौरान हिमाचल की यात्रा की दिलचस्प और आकर्षक झलक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क संपर्क, पर्यटन, उद्योग और ऊर्जा इत्यादि प्रमुख क्षेत्रों में 50 वर्षों के दौरान राज्य द्वारा की गई प्रगति पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि मासिक पत्रिका हिमप्रस्थ के विशेष संस्करण प्रकाशित किए जाने चाहिए, जो न केवल पाठकों के लिए रोचक होने चाहिए, बल्कि इसमें हिमाचल प्रदेश की जीवंत झलक भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का एलइडी के माध्यम से राज्य के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों और जिला मुख्यालयों में सीधा प्रसारण कर इस कार्यक्रम को चिरस्मर्णीय बनाया जाना चाहिए।जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई प्रगति के संबंध में लेख लिखने के लिए प्रसिद्ध लेखकों और इतिहासकारों को सम्मिलित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन वर्षों के दौरान राज्य की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार सुनिश्चित करने के लिए परंपरागत मीडिया का उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती की अवधारणा को जमीनी स्तर तक प्रचारित किया जाना चाहिए, ताकि आम आदमी भी इस समारोह से जुड़ा हुआ अनुभव करे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में युवाओं को सम्मिलित करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान 51 मेगा कार्यक्रमों के प्रचार के लिए विभाग को प्रभावी योजना तैयार करनी चाहिए। प्रधान सचिव सूचना एवं जन सम्पर्क जे.सी. शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि विभाग उनकी आशाओं के अनुरूप खरा उतरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन ने इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए प्रस्तावित मीडिया प्लान के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी।

ReplyReply to allForward

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

21 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago